IPL 2026 खत्म होते ही जा सकती है सूर्याकुमार यादव की कप्तानी, इस खिलाड़ी के हाथों टीम इंडिया की कमान

Published - 01 May 2026, 08:41 AM | Updated - 01 May 2026, 08:52 AM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav : आईपीएल 2026 खत्म होते ही भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं, लेकिन सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन एक दिलचस्प तस्वीर पेश करता है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में उनका फॉर्म काफी खराब रहा है। बल्लेबाज़ी में वह पूरी तरह फ्लॉप नजर आए हैं और लगातार रन बनाने में नाकाम रहे हैं, जिससे टीम को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

हालांकि, अगर बात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता, जो उनकी नेतृत्व क्षमता को साबित करता है। यानी एक तरफ जहां कप्तानी में वह पूरी तरह सफल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बल्लेबाज़ी में उनका प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में आईपीएल 2026 के बाद चयनकर्ता कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Suryakumar Yadav के बाद इस खिलाड़ी को सौपी जा सकती हैं कमान

टी20 प्रारूप में आने वाले समय में टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा हालात को देखते हुए चयनकर्ता टी20 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तानी से हटाने के बाद नए विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं, खासकर तब जब टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक स्थिर और प्रभावी नेतृत्व चाहती है।

इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। यही कारण है कि आईपीएल 2026 के बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी सौंपी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकती है।

टी20 में श्रेयस अय्यर का शानदार रिकॉर्ड

आईपीएल में अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 70 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है और उनका विनिंग प्रतिशत 56% से अधिक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने 2020 में टीम को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम रनर-अप रही। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते हुए 2024 में टीम को चैंपियन बनाया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

वहीं पंजाब किंग्स के साथ भी उन्होंने शानदार कप्तानी की है। 2025 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जहां पंजाब रनर-अप रही, और 2026 सीजन में भी उनकी कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह ऐसे कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी काबिलियत साबित की है।

घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता, जहां उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। इस पूरे अनुभव और लगातार सफलता को देखते हुए यह साफ संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

2028 टी20 विश्व कप से पहले कप्तानी में बदलाव की तैयारी

2028 के टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया में बदलाव तय माने जा रहे हैं। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी, जहां टीम संयोजन और कप्तानी को लेकर प्रयोग किए जा सकते हैं।

इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर को लगातार मौके मिल सकते हैं, खासकर कप्तानी में, ताकि वह अनुभव हासिल कर सकें। संभावना है कि उन्हें कई मैचों में टीम की कमान सौंपी जाए, जिससे वे 2028 टी20 विश्व कप से पहले एक मजबूत नेता के रूप में तैयार हो सकें।

ये भी पढ़े : क्रिकेट के इतिहास में हुआ अजूबा, इस बल्लेबाज ने उड़ाई गेंदबाजों के खिल्ली, 3 ओवर में शतक जड़ रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tagged:

team india Suryakumar Yadav shreyas iyer 2028 T20 World Cup
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com