WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बचे 9 में से इतनी जीत बेहद जरूरी, नहीं तो हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर

Published - 01 Aug 2026, 09:52 AM | Updated - 01 Aug 2026, 10:48 AM

India 62

India WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत अपनी अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका दौरे पर खेलने जा रहा है। अभी तक टीम इंडिया ने WTC के मौजूदा चक्र में तीन ही सीरीज खेली हैं और उसकी तीन सीरीज शेष हैं। भारत को अपनी चौथी सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है। इसमें 2 टेस्ट का आयोजन होगा और शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से भारत (India) के लिए अभी हर एक मैच काफी अहम है, क्योंकि सीरीज दर सीरीज पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने के समीकरण बदल रहे हैं। वहीं, अभी लगभग सभी टीमें दावेदारी कम हैं। ऐसे में भारत के लिए क्या समीकरण है, उसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

WTC 2025-27 में India के 9 मैच शेष

Team India

भारत (India) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में कुल 18 मैच खेलने हैं, जिसमें से 9 मैच हो चुके हैं। वहीं, अभी 9 शेष हैं। इन मुकाबलों में 2 टेस्ट टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं। वहीं, 2 टेस्ट न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे। इसके बाद, अगले साल भारत को ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। दोनों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

इस तरह भारतीय टीम को WTC 2025-27 में अभी 9 और टेस्ट खेलने हैं। यही मुकाबले तय करेंगे कि फाइनल में टीम इंडिया जगह बना पाएगी या नहीं। पहले दो चक्र में भारत ने फाइनल खेला था लेकिन पिछली बार खराब प्रदर्शन के कारण चूक गई थी।

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में भारत की स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र की पॉइंट्स टेबल में भारत (India) पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने 9 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं और 4 हार का भी सामना किया है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा। इस तरह भारत के खाते में 52 अंक हैं। वहीं, अंकों का प्रतिशत 48.15 है।

WTC के फाइनल में जाने के लिए किसी भी टीम के लिए सुरक्षित अंकों का प्रतिशत कम से 64 होना चाहिए। इतने PCT में आगे जाना लगभग तय माना जा सकता है। इससे कम होने पर दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ सकता है और आगे जाने की कोई गारंटी भी नहीं।

शेष 9 मैचों के आधार पर भारत (India) का WTC फाइनल समीकरण

भारत का प्रदर्शन (शेष 9 मैच) जीत अन्य परिणाम अनुमानित अंतिम PCT WTC फाइनल में पहुंचने की संभावना
सभी मैच जीते 9 0 हार 74.07% लगभग तय
सिर्फ 1 मैच हारा 8 1 हार 68.52% बेहद मजबूत, लगभग तय
2 मैच हारे 7 2 हार 62.96% अच्छी संभावना, लेकिन अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर
1 ड्रॉ और 1 हार 7 1 ड्रॉ, 1 हार 64.81% अच्छी संभावना
2 ड्रॉ और 1 हार 6 2 ड्रॉ, 1 हार 59.26% मुश्किल, अन्य टीमों के लगातार हारने की जरूरत
3 मैच हारे 6 3 हार 57.41% संभावना काफी कम

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर…लक्जरी कारों का कलेक्शन, जानें कितनी है शुभमन गिल की सालाना कमाई?

Tagged:

IND vs NZ team india IND vs SL ind vs aus WTC Final
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com