लॉर्ड्स में टिम साउदी ने रिकॉर्ड की लगाई झड़ी, इशांत शर्मा ही नहीं.. सर रिचर्ड को भी छोड़ा पीछे

Published - 07 Jun 2021, 05:14 PM

tim southee-Ishant

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (NZ vs ENG) के बीच इन दिनों पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अब कई बड़े रिकॉर्ड बन चुके हैं. साथ कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट भी चुके हैं. इसी मैच में कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ा बयान दिया है. उनका है कि, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट में तीसरे दिन बारिश की वजह से मैच में परेशानी हुई. लेकिन जीत की आस छोड़ी नहीं है. इस मैच उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

इशांत शर्मा और फ्रेड ट्रूमैन के रिकॉर्ड को तोड़ आगे निकला कीवी तेज गेंदबाज

Tim Southee

पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए इस कीवी गेंदबाज ने महज 43 रन देकर 6 विकेट चटकाए. जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने पूरी इंग्लिश टीम को सिर्फ 275 रन पर ही समेट दिया. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं वो क्रिकेट जगत के महान गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली के भी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरे टिम साउदी (Tim Southee) के टेस्ट करियर का ये 78वां मुकाबला है.

78 मैच में उन्होंने 308 विकेट झटके हैं. पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम करते हुए पहले उन्होंने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (101 टेस्ट में 303 विकेट लिए) और फ्रेड ट्रूमैन (67 टेस्ट मैच में 307 विकेट लिए) के रिकॉर्ड को तोड़ा. इसके बाद सर रिचर्ड हैडली (431 विकेट) और डेनियल वेटोरी (362 विकेट) के बाद वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले अब वो तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं.

सर रिचर्ड हैडली के इस रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे

न्यूीजलैंड टीम के गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) की बात करें तो उन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल 303 मुकाबले खेले हैं. जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 591 विकेट झटके हैं. इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में उन्होंने सर हैडली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

सर रिचर्ड हैडली (Richard Hadlee) ने अपने करियर में 201 मुकाबले खेले थे. इस मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 589 विकेट झटके थे. फिलहाल कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेनियल वेटोरी का नाम है. पूर्व स्पिनर खिलाड़ी ने 442 मैचों में कुल 705 विकेट चटकाए हैं.

Tagged:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम' न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इशांत शर्मा टिम साउदी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com