बिना खेले ही एशियन गेम्स से बाहर हुई ये टीम, टूटा मेडल जीतने का सपना

Published - 17 Sep 2026, 02:21 PM | Updated - 17 Sep 2026, 03:34 PM

Asian Games

Asian Games 2026 की अभी आधिकारिक रूप से शुरुआत नहीं हुई है लेकिन महिला टीमों के बीच 17 सितंबर से ही क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। इसमें भारत और पाकिस्तान समेत कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया ने अभी अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है लेकिन पाकिस्तान ने अपना क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

हालांकि, एक टीम बहुत ही अनलकी रही, जिसे Asian Games से बिना एक भी गेंद खेले ही बाहर होना पड़ा। इस टीम को मैदान पर ही उतरने का मौका नहीं मिला और एलिमिनेट हो गई।

ये टीम Asian Games 2026 से बिना खेले ही हुई बाहर

Asian Games 1

जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर से होनी है लेकिन दो दिन पहले ही चीन की महिला क्रिकेट टीम को बिना मैदान पर उतरे ही बेहद निराशाजनक तरीके से बाहर होना पड़ा। इसके पीछे जिम्मेदार उसका प्रदर्शन नहीं, बल्कि खराब मौसम और एक अहम नियम है।

चीन को क्वार्टरफाइनल 1 में बांग्लादेश का सामना करना था लेकिन निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खराब मौसम के कारण महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टरफाइनल मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा था और आज भी यही कहानी देखने को मिली। इसी वजह से मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा और चीन की टीम एलिमिनेट हो गई लेकिन बांग्लादेश ने अगले राउंड में जगह बना ली।

इस नियम के कारण Asian Games से चीन बाहर, बांग्लादेश ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

काफी लोगों के मन में सवाल होगा कि क्वार्टरफाइनल 1 के रद्द होने से सिर्फ चीन की टीम को क्यों बाहर होना पड़ा तो बता दें कि इसके पीछे एक खास नियम है। एशियन गेम्स क्रिकेट के खेलने के नियमों के अनुसार, नियम 16.10.2 (b) में कहा गया है कि मैच रद्द होने की स्थिति में बेहतर रैंकिंग वाली टीम आगे बढ़ेगी। इसी वजह से बांग्लादेश को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई और चीन को Asian Games से बाहर होना पड़ा।

सेमीफाइनल में भारत या जापान से हो सकती है बांग्लादेश की टक्कर

Asian Games के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। यह टीम दूसरे सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लेगी, जो 20 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें उसका सामना क्वार्टरफाइनल 4 की विजेता टीम से होगा। यह मुकाबला भारत और जापान के बीच 18 सितंबर को होना है। जो भी टीम जीतेगी, वो अगले राउंड में पहुंच जाएगी और अगर मुकाबला रद्द हुआ तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग-XI आई सामने, रोहित, गिल, कोहली, ऋतुराज, केएल...

Tagged:

Asian Games 2026 China Women Cricket Team Bangladesh Women vs China Women
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com