वेस्टइंडीज ODI सीरीज में जगह के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन फिर भी मिल गई जगह

Published - 17 Sep 2026, 01:19 PM | Updated - 17 Sep 2026, 02:32 PM

Team India 57

27 सितंबर से वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बीते बुधवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें सीनियर और युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच उन तीन खिलाड़ियों को लेकर चर्चा जारी है जिन्हें वेस्टइंडीज सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया में जगह पाने का हकदार नहीं माना जा रहा था। तो आइए जानते हैं कि कौन है ये 3 खिलाड़ी....

IND vs WI ODI सीरीज में जगह के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी!

नमन धीर

26 वर्षीय युवा बल्लेबाज नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। उन्हें पहली बार भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। हालांकि, उनके चयन पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शेर-ए-पंजाब लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी बल्लेबाजी का दम साबित किया था, लेकिन उनके पास 50 ओवर के क्रिकेट में कुछ खास अनुभव नई है। क्रिकेट एसकपर्ट्स का मानना है कि उनकी जगह ऋषभ पंत या रजत पाटीदार जैसे अनुभवी खिलाड़ी को मौका देना चाहिए था।

वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग-XI आई सामने, रोहित, गिल, कोहली, ऋतुराज, केएल...

आकिब नबी

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में पहली बार कॉल-अप मिला है। 29 वर्षीय इस खिलाड़ी का भी लिस्ट ए क्रिकेट में कुछ खास अनुभवी नहीं है। उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट के 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके हाथ 56 विकेट लगी। ऐसे में मोहम्मद शमी या भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार गेंदबाजों को नजरअंदाज कर आकिब नबी को वनडे टीम में शामिल करने का फैसला चौंका देने वाला है।

यशस्वी जायसवाल

IND vs WI: Yashasvi Jaiswal

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है। टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी का रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

रणजी खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिल गया वेस्टइंडीज ODI सीरीज में मौका

Tagged:

team india yashasvi jaiswal IND vs WI Aquib Nabi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com