IPL के बीच इस खिलाड़ी ने ले डाली हैट्रिक, 120 साल बाद हुआ ऐसा गजब कारनामा

Published - 10 May 2026, 12:36 PM | Updated - 10 May 2026, 12:38 PM

IPL 2026 3

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमें एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही हैं। इस बीच कई युवा खिलाड़ियों ने अपने हुनर से सभी के दिलों को जीता है। जहां एक ओर आईपीएल 2026 (IPL 2026) ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है तो वहीं अब एक युवा गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है। 18 साल की उम्र में ही इस गेंदबाज ने 120 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड दोहराया है।

IPL 2026 के बीच इस खिलाड़ी ने ले डाली हैट्रिक

IPL 2026 4

जहां एक ओर भारत में आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप का रोमांच जारी है। इसमें अब तक खिलाड़ियों ने अपने धुआंधार प्रर्दशन से सभी के दिलों में जगह बनाई। इस बीच ग्लेमोर्गन के 18 साल के गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से प्रशंसकों के होश उड़ा दिए हैं। समरसेट की दूसरी पारी में कहर ढहाते हुए 22 रन देकर 4 विकेट झटके। इस दौरान वह 120 साल पुराना इतिहास दोहराने में भी कामयाब हुए।

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 3 टीमें, नहीं बचा कोई चांस! अब खेलेगी सिर्फ आत्मसम्मान के लिए

दोहराया गया 120 साल पुराना इतिहास

सोफिया गार्डन्स में समरसेट के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचाने वाले टॉम नोर्टन 1925 के बाद फर्स्ट क्लास डेब्यू में हैट्रिक हासिल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह काउंटी चैंपियनशिप में 120 साल के बाद ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाद हैं। इससे पहले साल 1906 में ये नजारा देखने को मिला था। अपने इस प्रर्दशन के बदौलत टॉम नोर्टन ने अपना नाम इंग्लिश क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है।

मैच में करवाई वापसी

गौरतलब है कि कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में जारी इस भिड़ंत में समरसेट ने पहली पारी में 354 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे, जिसमें जोशुआ थॉम्स ने 71 रन और टॉम एबल ने 86 रन का योगदान दिया। जवाब में ग्लेमोर्गन की पारी 229 रनों पर सिमट गई। बेन केलावे के बल्ले से 59 रन निकले।

125 रनों की बढ़त के बाद समरसेट की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन इस बीच टॉम नोर्टन ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का हाल बदल दिया। पांचवें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर उन्होंने विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर को पवेलीयन वापिस लौटाया, जिसके बाद समरसेट दिन समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर महज 32 रन ही बना पाई।

IPL 2026 से भारत को मिल गए 4 शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाज, ये सभी करते 150+ kmph की स्पीड से बॉल

Tagged:

County Championship IPL 2026 Tom Norton
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

18 साल

समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com