साल 2026 में ये 4 भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं संन्यास का ऐलान, आपकों कानों-कान नहीं होगी खबर

Published - 11 Sep 2026, 12:23 PM | Updated - 11 Sep 2026, 12:49 PM

Retirement 8

साल 2026 के 8 महीने बीत चुके हैं और नौवां महीना चल रहा है। इस दौरान टीम इंडिया में काफी सारे नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई। वहीं, कुछ ने अपने करियर का अंत करते हुए रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान किया। संन्यास का फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं होता है लेकिन आज के समय में भारतीय क्रिकेट से रिटायर होने वाले खिलाड़ियों के लिए विदेशी टूर्नामेंट के दरवाजे खुल जाते हैं।

इस साल काफी सारे भारतीय खिलाड़ियों ने संन्यास (Retirement) का ऐलान किया लेकिन हम आपको 4 प्रमुख प्लेयर्स के बारे में इस लेख में बताने जा रहे हैं, जो टीम इंडिया का भी एक समय हिस्सा थे।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों ने 2026 में Retirement का किया है ऐलान

1. विजय शंकर

Retirement 9

भारतीय टीम के लिए 2019 वर्ल्ड कप खेलने वाले पेस बॉलिंग ऑलराउंडर विजय शंकर ने 22 मई को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान किया। उन्होंने भारत के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेला और कुल 21 मैचों में नजर आए। शंकर ने टीम इंडिया के लिए 324 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट झटके। अब वे भारत के बाहर होने वाली विदेशी टी20 लीगों में खेल रहे हैं।

2. केएस भरत

भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में नजर आ चुके विकेटकीपर केएस भरत ने जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा की थी। भरत ने 221 रन बनाए और 18 कैच लपकने के साथ ही 1 स्टंपिंग भी की। उन्हें काफी समय से भारतीय टीम में मौका नहीं मिला था। इसी वजह से उन्होंने संन्यास लेकर देश के बाहर मौके तलाशना शुरू कर दिया। हाल ही में नेपाल प्रीमियर लीग में भी उन्हें साइन किया गया है।

3. अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जुलाई में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। रहाणे को 2023 के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी और आईपीएल में भी उनका फ्यूचर खतरे में नजर आ रहा था। इसी वजह से उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि, संन्यास के बाद वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग से जुड़ गए।

4. कर्ण शर्मा

इस लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम लेग स्पिनर कर्ण शर्मा का है, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए कुल 4 मैच खेले। कर्ण ने अगस्त में यूपी टी20 लीग 2026 के दौरान रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा छाप नहीं छोड़ी, क्योंकि उतने मौके नहीं मिले लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया। वहीं, आईपीएल में लगातार तीन खिताब तीन अलग-अलग टीमों के साथ जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी रहे।

यह भी पढ़ें: बचे साल 2026 में एक नही 3 बार टकरा सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होंगे ये मुकाबले

Tagged:

team india ajinkya rahane KS Bharat vijay shankar karn sharma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com