बचे साल 2026 में एक नही 3 बार टकरा सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होंगे ये मुकाबले

Published - 11 Sep 2026, 11:05 AM | Updated - 11 Sep 2026, 11:49 AM

India Vs Pakistan 2

India vs Pakistan: फैंस के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही खास रहता है। पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया ने लगातार पाकिस्तान को धूल चटाई है। इसके बावजूद दोनों टीमों की टक्कर का इंतजार बेसब्री से होता है। हाल ही में IND vs PAK मैच महिला एशिया कप 2026 में देखने को मिला, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

इन दोनों देशों की पुरुष या महिला टीमों की टक्कर एशिया कप या ICC टूर्नामेंट या फिर किसी बहु-खेल इवेंट में ही देखने को मिलती है। इसी वजह से इनके बीच मुकाबले काफी कम हो गए हैं। इसके बावजूद 2026 के शेष महीनों में इनके बीच तीन बार टक्कर हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के तीन मुकाबले कब और कहां हो सकते हैं।

महिला एशिया कप में India vs Pakistan हो सकता है फाइनल

India Vs Pakistan 3

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच पहली टक्कर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में हो सकती है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर 13 सितंबर को दुबई में होने वाले खिताबी मैच में अपनी जगह बना ली है। अब अगर दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया तो फिर फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फाइनल के रूप में देखने को मिल सकता है।

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मेडल मैच में भारत-पाकिस्तान की हो सकती है टक्कर

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच दूसरी टक्कर एशियन गेम्स 2026 में 17 सितंबर से होने वाले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हो सकती है। दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भिड़ंत का कोई समीकरण नहीं है। लेकिन मेडल मैच में जगह बनाई तो फिर इनकी टक्कर हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत और पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी।

अगर इन दोनों ने अपना-अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीता तो गोल्ड मेडल मैच के लिए टक्कर होगी। वहीं, दोनों को सेमीफाइनल में हार मिली तो फिर इनके बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होगा। ये दोनों ही मुकाबले 22 सितंबर को खेले जाएंगे।

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में भी महिला टीमों की तरह ही टक्कर का बन रहा समीकरण

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट भी होना है। इसके मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को होंगे। महिला टूर्नामेंट की तरह पुरुष टूर्नामेंट में भी भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) मेडल मैच से पहले नहीं टकराएंगे। दोनों ही अपने-अपने अभियान का आगाज क्वार्टरफाइनल से करेंगे। इसमें जीत मिली तो सेमीफाइनल में जगह पक्की होगी और इस राउंड के बाद मेडल मुकाबले होंगे।

भारत और पाकिस्तान की टक्कर के लिए दोनों ही टीमों को अपने पहला मैच तो जीतना ही होगा, क्योंकि सेमीफाइनल से पहले बाहर हुए तो इनके बीच मुकाबला नहीं होगा। अगर सेमीफाइनल में हार मिली तो कांस्य पदक के लिए इनकी टक्कर हो सकती है। वहीं, जीत मिली तो गोल्ड मेडल मैच में इनका आमना-सामना होगा।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, अब फिर से चुना गया नए 15 खिलाड़ियों का दल

Tagged:

india vs pakistan Asian Games 2026 Women's Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com