एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, अब फिर से चुना गया नए 15 खिलाड़ियों का दल

Published - 10 Sep 2026, 11:56 AM | Updated - 10 Sep 2026, 01:14 PM

Pratika Rawal

जापान के आइची-नागोया में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए फैंस का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। भारत समेत कई एशियाई देशों की क्रिकेट टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली है, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और भी बढ़ गया है। 17 सितंबर से एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतिस्पर्धा की शुरुआत होगी। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय चयनकर्ताओं ने एशियाड के लिए 26 वर्षीय बल्लेबाज को टीम इंडिया में सप्राइज़ एंट्री दी है।

Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया में हुआ बदलाव

Women Team India: Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें जापान रवाना होने वाली है। विमेंस टीम इंडिया 17 सितंबर को मेज़बान जापान के ख़िलाफ़ अपने अभियान का आगाज करेगी। हालांकि, इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टीम में बड़ा बदलाव किया है। चयनकर्ताओं ने 26 वर्षीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज प्रतिका रावल को टीम में शामिल कर सबको चौंका दिया है। दरअसल, उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर एशियाई खेलों के लिए मौका मिला है।

जेमिमा रोड्रिग्स की जगह मिला मौका

जेमिमा रोड्रिग्स इस समय हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रही हैं। 3 अगस्त को 'द हंड्रेड' में वेल्श फायर के खिलाफ सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए वह इंजर्ड हो गई थीं। अनफिट होने की वजह से उन्हें दुबई में चल रहे महिला एशिया कप से भी बाहर होना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में उनकी जगह प्रतिका रावल का टीम में चयन हुआ था।

वहीं, अब एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भी उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स के रिप्लेसमेंट के तौर में टीम में शामिल किया गया है। BCCI के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुआ बताया है कि एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में प्रतिका रावल का नाम पहले से ही शामिल था।

एशिया कप में रहा है मिला-जुला प्रदर्शन

प्रतिका रावल का एशिया कप 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस टूर्नामेंट के तीन मुकाबले खेलने के बावजदू वह खुद को साबित करने में नाकाम रहीं। इन मैचों की तीन पारियों में उनके बल्ले से कुल 36 रन निकले, जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 22 था। ऐसे में एशियन गेम्स 2026 से पहले एशिया कप 2026 के बचे हुए मैचों में ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी कर वह अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी।

Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

Asian Games 2026 में महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल-

तारीख

टीम

बनाम

17 सितंबर

जापान

भारत

17 सितंबर

चीन

बांग्लादेश

18 सितंबर

श्रीलंका

मलेशिया

18 सितंबर

थाइलैंड

पाकिस्तान

20 सितंबर

पहला सेमीफाइनल

20 सितंबर

दूसरा सेमीफाइनल

22 सितंबर

कांस्य पदक मैच

22 सितंबर

फाइनल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की वापसी, पाटीदार को भी मौका

Tagged:

team india Jemimah Rodrigues Pratika Rawal Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com