सूर्यकुमार यादव की जगह खाने के लिए भूखे शेर की तरह बैठे हैं ये 2 खूंखार बल्लेबाज, बस उनके संन्यास लेने का कर रहे हैं इंतजार
Published - 26 Mar 2025, 10:41 AM
Table of Contents
भारतीय टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बीते काफी समय से फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में कप्तानी करने के बाद भी खिलाड़ी के प्रदर्शन में कोई खास बदलाव नहीं आया है। जबकि उनकी जगह टीम इंडिया के लिए दो ताबड़तोड़ बल्लेबाज अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी एक से बढ़कर एक हैं। सूर्यकुमार यादव के रिटायर होते ही ये टीम इंडिया में अपनी जगह बनाएंगे। दोनों खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को देखकर सेलेक्टर्स भी हैरान हैं। जल्द ही खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जगह मिलने की उम्मीद हैं।
शशांक सिंह
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/26/7ZYWo89EGm1GK4vm0xZY.png)
गुजरात टाइटंस के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह टीम इंडिया में एंट्री के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। खिलाड़ी ने मैच में 275 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सिर्फ 16 गेंदों में शशांक ने 44 रन बना डाले, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल हैं। पारी के आखिरी ओवर में तो शशांक ने बैक टू बैक बाउंड्री लगाई है। लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करके खिलाड़ी ने टीम की और भी मजूबत स्थिती में पहुंचा दिया। वो भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
आशुतोष शर्मा
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/25/1jUwZCZ7MuavXeEBPPzR.jpg)
दिल्ली के लिए धमाकेदार पारी खेलने वाले आशुतोष शर्मा भी टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए खुलने का इंतजार कर रहे हैं। खिलाड़ी ने आईपीएल में दिल्ली बनाम लखनऊ मैच में अपनी शानदार पारी दिखाकर न सिर्फ फैंस को खुश कर दिया, बल्कि जीत के लिए मुश्किल दिख रही जीत को भी हासिल किया है। 26 साल के खिलाड़ी ने 212 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। जिसमें खिलाड़ी ने 5 चौके और 5 खूबसूरत छक्के लगाए। आशुतोष पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में हैं। वो इस बार दिल्ली की ताकत बनने वाले हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तरह ही वो मैदान किसी भी तरफ लंबे शॉट खेलने की ताकत रखते हैं और अकेले दम पर टीम को जिताने में माहिर भी हैं।
सूर्या की फॉर्म पर उठने लगे सवाल
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/26/7cLlIdyxqgP5zN8QJqA1.png)
टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले काफी समय से फ्लॉप प्रदर्शन का शिकार हैं। खिलाड़ी की पिछली 10 पारियां देखी जाएं, तो उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, भारतीय टीम की पिछली 4 मैचों की टी-20 सीरीज में सूर्या ने महज 28 रन ही बनाए हैं। दो बार खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए थे। जिसके बाद 34 साल के खिलाड़ी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब आईपीएल में भी वो चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में कोई खास कमाल नहीं कर सके हैं। ऐसे में खिलाड़ी की आगामी प्रदर्शन पर सेलेक्टर्स की नजर होगी।
ये भी पढ़ें- DC vs LSG मैच में बने ये 7 बड़े रिकॉर्ड्स, आशुतोष शर्मा ने बदल डाला इतिहास, रोहित से आगे निकले पूरन