टीम इंडिया के कोचों की ओछी हरकत, वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में बैटिंग तक नहीं करने दी

Published - 04 Jul 2026, 09:38 AM | Updated - 04 Jul 2026, 10:09 AM

Vaibhav Sooryavanshi 37

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ लगभग दो सप्ताह से हैं। अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इस वजह से टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना भी हो रही है। ओपनिंग में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को बरकरार रखने के कारण वैभव को मौका नहीं दिया जा रहा है।

आयरलैंड दौरे पर दोनों टी20 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बेंच पर रखा गया। इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी वैभव को प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई। हालांकि, इस बीच 15 वर्षीय लगातार नेट्स में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करता नजर आया और उनके कई क्लिप भी वायरल हुए लेकिन अब उन्हें अभ्यास स्तर में भी बैटिंग के लिए मौका नहीं मिल रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi को नेट्स में बल्लेबाजी के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार

Vaibhav Sooryavanshi 39

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा टी20 खेला जाना है। इस मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अभ्यास किया। इस दौरान नेट्स में सभी बल्लेबाज भी जमकर मेहनत करते नजर आए। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी बैटिंग के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला।

जब प्रमुख तेज गेंदबाजों के सभी भारतीय बल्लेबाज नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे थे। उस दौरान वैभव एक कोने में खड़े होकर सब देख रहे थे, क्योंकि उन्हें शुरू में बैटिंग के लिए मना किया गया।

लोकल गेंदबाजों के खिलाफ बाद में मिला अभ्यास का मौका

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को नेट्स में बल्लेबाजी के लिए आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। जब सभी प्रमुख बल्लेबाजों ने अभ्यास कर लिया, तब उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान वैभव लोकल गेंदबाजों के खिलाफ कुछ देर बल्लेबाजी करते नजर आए और फिर वापस चले गए। इससे प्रतीत होता है कि शायद टीम मैनेजमेंट उन्हें दूसरे मुकाबले में भी मौका नहीं देगा।

BCCI ने वैभव के डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका न दिए जाने पर कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस टीम मैनेजमेंट पर निशाना साध रहे हैं लेकिन BCCI ने उनका बचाव किया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट वैभव के डेब्यू के लिए सही मौके का इंतजार कर रहा है। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में उन्होंने कहा,

"हमारा भी यही मानना ​​है कि वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने IPL के दौरान यह साबित भी किया है। मैंने टीम मैनेजमेंट और कोचों के खिलाफ कई टिप्पणियां देखी हैं, लेकिन मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि कोच और कप्तान ही अंतिम फैसला लेंगे। वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जब भी सही मौका मिलेगा, वे निश्चित रूप से उन्हें मौका देंगे।"

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी को काव्या मारन की टीम से खेलने की मिली इजाजत, इतने करोड़ों की डील पर मिली मंजूरी

Tagged:

team india Gautam Gambhir Ryan ten Doeschate Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com