पाकिस्तानी खिलाड़ी को काव्या मारन की टीम से खेलने की मिली इजाजत, इतने करोड़ों की डील पर मिली मंजूरी
Table of Contents
Pakistan player get NOC to play for Kavya Maran: BCCI के द्वारा आयोजित होने वाले IPL में 10 टीमें हिस्सा लेती हैं, जिनका मालिकाना हक़ अलग-अलग लोगों के पास है। कुछ सालों तक इनकी ओनरशिप सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही थी लेकिन अब इनमें से कुछ विदेशी लीगों में भी टीमों का मालिकाना हक़ ले चुके हैं। इसमें सनराइजर्स फ्रेंचाइजी भी शामिल है, जिसकी मालकिन काव्या मारन हैं।
पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक मीडिया कंपनी 'सन ग्रुप' ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की 100% हिस्सेदारी खरीदी थी। इसी वजह से अब टीम पर पूरा हक़ काव्या मारन (Kavya Maran) का है। उन्होंने टीम का नाम भी बदला और सनराइजर्स लीड्स कर दिया। हालांकि, इस साल मार्च में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी विवादों में आ गई, जब उसने द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीद लिया। इसकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपना फैसला नहीं बदला।
Kavya Maran की टीम ने इस पाकिस्तानी स्पिनर पर लगाया था दांव

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ठीक नहीं हैं। इसी वजह से आईपीएल में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन है। वहीं, उन लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कम ही खरीदा जाता है, जिनमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक शामिल हैं। इस बार द हंड्रेड के ऑक्शन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि लीग में शामिल आईपीएल मालिक किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाएंगे।
हालांकि, जब ऑक्शन हुआ तो काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीद लिया। इस कदम से सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिला और भारतीय फैंस ने काव्या को काफी खरी-खोटी भी सुनाई थी।
अबरार को PCB ने दी NOC, सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलने पर करोड़ों का होगा फायदा
अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 190,000 पाउंड (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) में खरीदा था। ऐसे में उन्हें काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम से काफी मोटी रकम मिलनी है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड NOC नहीं देता तो फिर उन्हें कुछ भी नहीं मिलता। लेकिन अब पीसीबी ने अबरार को विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
इसका मतलब है कि बोर्ड के द्वारा उन्हें विदेशी लीग में खेलने से नहीं रोका जाएगा। इसी वजह से वह बिना किसी रुकावट के द हंड्रेड के आगामी सीजन में खेल सकते हैं।
PCB से अबरार सहित 21 खिलाड़ियों को मिली NOC
कुछ समय पहले तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने से रोक रखा था लेकिन इस बार उसका रूख नरम हुआ है। पीसीबी ने अबरार अहमद समेत कुल 21 खिलाड़ियों को NOC दे दी है। इस पूरे ग्रुप में से ज़्यादातर खिलाड़ी सीधे गुयाना जाएंगे और वहां होने वाले ग्लोबल सुपर लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, जोफ्रा आर्चर की भी हुई एंट्री