IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, जोफ्रा आर्चर की भी हुई एंट्री
Published - 04 Jul 2026, 09:15 AM | Updated - 04 Jul 2026, 09:27 AM
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
IND vs ENG के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने मैच से काफी पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन के बारे में ही जानकरी देंगे.
जोफ्रा आर्चर की भी हुई एंट्री
इंग्लैंड की चुनी गई प्लेइंग इलेवन में हमें ओपनिंग की जिम्मेदारी फिल सॉल्ट और जोस बटलर निभाते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर-3 पर खुद कप्तान हैरी ब्रूक उतरेंगे और नंबर-4 की जिम्मेदारी जैकब बेथल निभाते हुए नजर आएंगे. इसके बाद टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स हमें देखने को मिलेंगे.
स्पिनरों की लिस्ट में लियाम डॉसन, आदिल रशीद का नाम शामिल है. जबकि तेज गेंदबाजी में टीम ने 2 बड़े बदलाव किये हैं. जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग को साकिब महमूद और ल्युक वुड की जगह शामिल किया गया है.
IND vs ENG पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जॉस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जॉश टंग
इंग्लैंड टीम की चुनी गई यह प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आ रही है और यह निश्चित ही टीम इंडिया को हराने का दम रखती है. जोफ्रा आर्चर की वापसी से निश्चित ही इस टीम को और मजबूती मिलेगी.
IND vs ENG सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय Team India
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेगडे