अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को स्टॉक करते पकड़े गए वैभव सूर्यवंशी, खुद अपने अकाउंट से कर दी लैला की रील रिपोस्ट
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi stalking Abhishek Sharma's GF: इंग्लैंड दौर पर टीम इंडिया के साथ वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद हैं। 15 वर्षीय ओपनर को आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया था। इन दोनों दौरों को मिलाकर अभी तक तीन टी20 खेले जा चुके हैं, लेकिन वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ऐसे में यह अनकैप्ड खिलाड़ी अपना समय साथी खिलाड़ियों के साथ घूम-फिरकर बिता रहा है।
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेलना है। इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वैभव पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की गर्लफ्रेंड लैला फैसल को स्टॉक करने का आरोप लगाया जा रहा है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
Abhishek Sharma की GF को स्टॉक करते नजर आए वैभव

टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर कहा जाता है कि वो लैला फैसला को डेट कर रहे हैं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। हालांकि, सार्वजनिक रूप से अभिषेक और लेना दोनों ने ही रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। इन दिनों अभिषेक भी इंग्लैंड में हैं, क्योंकि वह टी20 सीरीज का हिस्सा हैं।
इसी वजह से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी को साथ में काफी समय बिताते हुए भी देखा जा रहा है। इसी दौरान शायद अभिषेक ने वैभव को लैला के बारे में बताया होगा। ऐसे में शायद वैभव सोशल मीडिया पर लैला की प्रोफइल देख रहे होंगे, लेकिन उनसे एक बड़ी गलती हो गई।
वैभव ने लैला को इंस्टाग्राम पर किया स्टॉक, ऐसे खुली पोल
अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसला के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को स्टॉक करते समय वैभव सूर्यवंशी ने उनकी एक पोस्ट को गलती से रिपोस्ट कर दिया। इसका दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि X पर एक सोशल मीडिया यूजर ने किया है। यूजर ने वैभव की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें रिपोस्ट सेक्शन में लैला का पोस्ट दिख रहा है।
Bro, Vaibhav Suryavanshi reposted Abhishek Sharma's girlfriend Leela Faisal's Instagram reel. 😅
— Sonu (@Cricket_live247) July 3, 2026
It looked like he was checking her profile and reposted the reel by mistake. pic.twitter.com/6G2TiAaEE4
दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ मिल सकता है ओपनिंग का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली थी। इससे पहले आयरलैंड टी20 सीरीज में भी वैभव बेंच पर ही रहे थे। लेकिन 4 जुलाई को होने वाले दूसरे टी20 में बाएं हाथ के ओपनर को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत के लिए चुना जा सकता है। इसकी बड़ी वजह संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन है।
पिछली तीन पारियों में संजू ने सिर्फ 6 रन बनाए हैं। इसी वजह से शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव को खिलाने की लगातार मांग हो रही है। सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गज भी उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी वजह से सूर्यवंशी को अगले मैच में खिलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के दूसरे टी20 में डेब्यू पर लगी मुहर, खुद कोच गंभीर ने दे डाला ये बड़ा हिंट