Live मैच के दौरान घुसा चोर, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से उड़ा ले गया उनकी टोपी, वीडियो वायरल
Table of Contents
Rahmanullah Gurbaz's cap theft: क्रिकेटर्स के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। लाइव मैच के दौरान हमने अक्सर देखा है कि सुरक्षा घेरा तोड़कर फैन मैदान के अंदर अपने आइडल के पैर छूने या फिर उन्हें गले लगाने के लिए आ जाते हैं। इसके बाद, भले ही उन्हें कड़ी सजा मिले, लेकिन वे इसकी परवाह नहीं करते हैं।
हालांकि, इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला है। अफगानिस्तान में खेली जा रही टी20 लीग के एक मैच के दौरान एक शख्स मैदान के अंदर आ गया लेकिन वह किसी से मिलने नहीं, बल्कि रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) की टोपी चुराने आया था। उसने जैसे ही टोपी हासिल की, तुरंत मैदान से बाहर भागने लगा। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rahmanullah Gurbaz की टोपी लेकर भागा मैदान में घुसने वाला शख्स

अफगानिस्तान में शपेगीज़ा क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से हुई। अपने देश में हो रही इस टी20 लीग में अफगान टीम के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुलाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) का नाम भी शामिल है। इस सीजन गुरबाज मिस ऐनक नाइट्स की तरफ से खेल रहे हैं।
3 जुलाई को सीजन का पांचवां मैच मिस ऐनक नाइट्स और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच खेला गया। इसी मुकाबले के दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज की टोपी मैदान में घुसने वाले शख्स ने चुरा ली।
गुरबाज की टोपी पाकर खुश हुआ पिच इन्वेडर
यह वाकया बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स की पारी के दौरान का है। उस दौरान रहमानुजलाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) मैदान पर फील्डिंग के लिए मौजूद होते हैं। तभी पिच इन्वेडर उनके पास आता है। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उसे रोकने का प्रयास करता है लेकिन वो गुरबाज की टोपी लेकर भाग जाता है। इसके बाद, भागता हुआ बाउंड्री लाइन के पास जाता है और ख़ुशी से दोनों हाथ हवा में उठाते हुए स्टैंड्स में बैठे फैंस को गुरबाज की टॉपिक दिखाता है।
इसके बाद, यह शख्स बाउंड्री रोप के पास जाकर मैदान की तरफ देखते हुए इशारे भी करता है और फिर रोप के उस पास जाकर स्टैंड्स में बैठे फैंस के सामने सलूट करता है।
A fan on a mission 🧢🏃♂️
— Bashir Gharwal غروال (@bashir_gharwall) July 3, 2026
A pitch invader runs into @RGurbaz_21 on the field during today’s #Shpageeza match only to grab his cap before making a quick exit. #ACA #AfghanistanCricket pic.twitter.com/98yavqGSqi
मिस ऐनक नाइट्स को गुरबाज की फिफ्टी से मिली आसान जीत
मैच की बात करें तो बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स पूरे ओवर नहीं खेल पाई और अपनी पारी में 19.3 ओवर में 114 रन ही बनाए। इसके बाद, 115 के टारगेट को मिस ऐनक नाइट्स ने 9.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर हासिल कर लिया। कप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने 30 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। वहीं, ओपनर खालिद तनिवाल ने भी नाबाद रहकर 22 गेंदों में 53 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोचों की ओछी हरकत, वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में बैटिंग तक नहीं करने दी