4 खिलाड़ी जिन्हें ओलंपिक 2028 से पहले जरूर मिलना चाहिए मौका, अभी कोच गंभीर ने कर रखा इन्हें बाहर

Published - 03 Jul 2026, 04:08 PM | Updated - 03 Jul 2026, 04:56 PM

Olympics 2028

Olympics 2028: भारतीय टीम के लिए आने वाले कुछ साल काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले है। इस दौरान कई बड़े टूर्नामेंट होंगे, साथ ही ओलंपिक में भी क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है, इस वजह से उसमें भी हिस्सा लेना है। ओलंपिक का आयोजन लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में 14 जुलाई से 30 जुलाई तक होना है।

टीम इंडिया की नजर Olympics 2028 में अच्छा करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा करने की होगी, क्योंकि यह इवेंट एक तरह से कुछ महीने बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को आंकने का मौका भी होगा। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर भी अपना पूरा जोर लगाते दिखेंगे। हालांकि, गंभीर को कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टी20 टीम में मौका देने की जरूरत है, जो अभी बाहर चल रहे हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 4 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

Olympics 2028 से पहले गंभीर को इन 4 खिलाड़ियों को जरूर टी20 में देना चाहिए मौका

1. रियान पराग

Olympics 2028 1

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को काफी समय से भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है। रियान को 2024 में मौके मिले थे लेकिन फिर चोट और खराब प्रदर्शन की वजह से दोबारा वापसी का अवसर नहीं दिया गया। हालांकि, Olympics 2028 में रियान एक उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, क्योंकि वो बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी योगदान देने में सक्षम हैं।

2. रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार आईपीएल का चैंपियन बनाने के बावजूद रजत पाटीदार को अभी तक टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2026 में भी रजत ने 500 से ज्यादा रन बनाकर चयन के लिए दावा पेश किया था लेकिन उन्हें नहीं चुना गया। मिडिल ऑर्डर में रजत तेजी से रन बनाने में माहिर हैं और स्पिनर्स को काफी अच्छे से खेलते हैं। इसी वजह से उन्हें Olympics 2028 से पहले जरूर आजमाया जाना चाहिए।

3. रिंकू सिंह

पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह को ड्रॉप कर दिया गया है। गौतम गंभीर के कार्यकाल में रिंकू को ज्यादा मौके नहीं मिले और उन पर बहुत अधिक भरोसा नहीं दिखाया गया। भारत के पास अभी भी टी20 में फिनिशर के रोल के लिए ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं। इसी वजह से Olympics 2028 को देखते हुए रिंकू को एक बार फिर वापसी का मौका दिया जाना चाहिए।

4. क्रुणाल पांड्या

RCB की लगातार दो खिताबी जीत में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का भी अहम योगदान रहा है। क्रुणाल ने गेंदबाजी में बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं दिए और मुश्किल समय में बल्ले से भी कमाल किया। रवींद्र जडेजा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद, अक्षर पटेल को बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के रूप में मौके मिल रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन खराब ही रहा है। ऐसे में Olympics 2028 से पहले क्रुणाल को वापसी का मौका मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नंबर-5 की पोजीशन पर तिलक वर्मा का सबसे बेहतर विकल्प हैं ये खिलाड़ी, लेकिन गंभीर हमेशा करते इसे इग्नोर

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com