नंबर-5 की पोजीशन पर तिलक वर्मा का सबसे बेहतर विकल्प हैं ये खिलाड़ी, लेकिन गंभीर हमेशा करते इसे इग्नोर

Published - 03 Jul 2026, 03:29 PM | Updated - 03 Jul 2026, 03:52 PM

Tilak Varma

Tilak Varma: तिलक वर्मा की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग चल रही है. इसी के चलते आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईपीएल के ऐसे खिलाड़ी का नाम बताएंगे, जो तिलक वर्मा की जगह टीम इंडिया में नंबर-5 की पोजीशन पर खेलने का दम रखता है.

सुस्त बल्लेबाजी कर रहे Tilak Varma

Tilak Varma

तिलक वर्मा (Tilak Varma) के लिए आईपीएल 2026 भी अच्छा नहीं रहा था और अब वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भी फ्लॉप साबित हो रहे हैं और हद से ज्यादा सुस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं.

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने 21 गेंदों में 19 रन और दूसरे टी20 में 46 गेंदों में 55 रन की एक बहुत धीमी पारी खेली थी. ये सिलसिला इंग्लैंड के खिलाफ भी जारी रहा, जहां वो पहले टी20 के दौरान 13 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके.

रजत पाटीदार हो सकते हैं तिलक वर्मा के सबसे बेहतर विकल्प

रजत पाटीदार ऐसा नाम हैं, जो तिलक वर्मा (Tilak Varma) की जगह के लिए सबसे उपयुक्त लगता है. दरअसल, RCB के कप्तान मध्यक्रम में काफी तेज बल्लेबाजी करते हैं और लम्बे-लम्बे छक्के लगाने में माहिर है.

टीम इंडिया को मध्यक्रम में एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए, जो पहली बॉल से ही आक्रमक अंदाज निभाए और इस रोल के लिए रजत पाटीदार बिल्कुल परफेक्ट बैठते हैं. हालांकि अब तक उन्हें भारत की टी20 टीम से नजरंदाज ही किया गया है और आजतक उन्हें टी20 में डेब्यू का मौका नहीं दिया गया है.

आईपीएल के शानदार प्रदर्शन को भी गंभीर ने किया इग्नोर

इस आईपीएल सीजन भी रजत पाटीदार का बल्ला जमकर बोला था, इन्होने 41.75 की शानदार औसत व 192.69 के स्ट्राइक रेट से कुल 501 रन बना डाले थे.

रजत पाटीदार के इस शानदार प्रदर्शन के बाद सभी फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम के लिए चुना जायेगा, लेकिन कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस खिलाड़ी को सिर्फ इग्नोर ही किया.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को स्टॉक करते पकड़े गए वैभव सूर्यवंशी, खुद अपने अकाउंट से कर दी लैला की रील रिपोस्ट

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com