कौन हैं खूबसूरत इन्फ्लुएंसर लैला फैसल? जिनकी रील वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर की शेयर
Table of Contents
Laila Faisal details: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से हुई और दूसरा मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा। मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी की खूब बात हो रही है। अभी तक उनके सुर्खियों में आने का कारण डेब्यू की मांग थी, लेकिन अब वो एक अन्य कारण से चर्चा में हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लैला फैसल (Laila Faisal) नाम की एक लड़की की रील शेयर की है। यह रील किसी आम लड़की की नहीं है। इसी वजह से फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया और X पर स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस लड़की की पूरी जानकारी।
कौन हैं Laila Faisal

लैला फैसल (Laila Faisal) एक सफल उद्यमी, जिनका प्रोफ़ेशनल बैकग्राउंड बहुत प्रभावशाली है। वह एक व्यावसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी ऑनर्स की डिग्री हासिल की है और यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइन और ब्रांडिंग में स्पेशलाइज़ेशन किया है।
अगर पेशवर करियर की बात करें तो लैला फैसल (Laila Faisal) अपनी मां के साथ मिलकर एलआरएफ डिजाइंस (लैला रूही फैसल डिजाइंस) की सह-संस्थापक हैं, जो एक लग्जरी कपड़ों का ब्रांड है। यह ब्रांड पारंपरिक कश्मीरी शिल्प कौशल को आधुनिक शैली के साथ मिलाकर पेश करने के लिए जाना जाता है।
अभिषेक शर्मा की रूमर्ड GF के रूप में भी लोकप्रिय
लैला फैसल (Laila Faisal) के नाम से तमाम क्रिकेट प्रेमी भी वाकिब हैं, क्योंकि उनके बारे में माना जाता है कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड हैं। लैला को कई बार अभिषेक की बहन के साथ मैच के दौरान स्टेडियम में भी देखा गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के इस ओपनर के साथ उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
हालांकि, इन दोनों ने ही अभी तक इस बात को नहीं स्वीकार किया है कि एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। इसी वजह से लैला फैसल को अभिषेक शर्मा की आधिकारिक गर्लफ्रेंड के बजाय रूमर्ड GF बताया जाता है।
इंस्टाग्रम पर लैला फैसल की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग
लैला फैसल अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर उनके 100k से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को तो ट्रेड कर रही मुंबई इंडियंस, जानें अब किसे बना रही IPL 2027 में टीम का कप्तान