हार्दिक पांड्या को तो ट्रेड कर रही मुंबई इंडियंस, जानें अब किसे बना रही IPL 2027 में टीम का कप्तान
Table of Contents
Mumbai Indians New Captain After Hardik Pandya: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में ट्रेड होने की संभावना जताई जा रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए सात टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी अहमियत सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी ज्यादा है। कई टीमों को उनके जैसे प्लेयर की जरूरत है, क्योंकि वो अकेले ही कई कमियों को पूरा कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पिछले तीन सीजन से जुड़े हुए हैं और कप्तानी भी संभाली है लेकिन आईपीएल 2027 के दोनों की राह अलग होती नजर आ रही है।
मुंबई इंडियंस ट्रेड का विकल्प चुनकर Hardik Pandya को कर सकती है बाहर

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। इस टीम के साथ कई सफल सीजन के बाद, 2022 में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस का हाथ थामा। डेब्यू सीजन में ही उनकी कप्तानी के GT ने ट्रॉफी जीती। वहीं, अगले सीजन फिर से फाइनल खेला। इन दो सीजन में स्टार ऑलराउंडर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।
ऐसे में मुंबई इंडियंस फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए गुजरात की टीम से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड के माध्यम से लाकर कप्तान बना दिया। उम्मीद लगाई जा रही थी कि गुजरात की तरह ही हार्दिक मुंबई को भी लीडरशिप में सफलता दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
तीन सीजन में MI एक भी बार फाइनल नहीं पहुंची। वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ हार्दिक का तालमेल सही नहीं रहा। इसी वजह से मुंबई फ्रेंचाइजी हार्दिक को ट्रेड करने को देख रही है।
हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने पर मुंबई इंडियंस को करनी होगी नए कप्तान की खोज
मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड की संभावना को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जरूर बताया जा रहा है कि कुछ खिचड़ी पक रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर हार्दिक को किसी अन्य टीम में ट्रेड किया जाता है तो फिर मुंबई इंडियंस का नया कप्तान कौन होगा।
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज स्क्वाड में विकल्प के रूप में मौजूद हैं। मेगा ऑक्शन से पहले एक सीजन के लिए इनमें से किसी एक को कमान सौंपी जा सकती है लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन तीनों को ही नजरअंदाज कर एक युवा बल्लेबाज को कप्तान बनाया जा सकता है।
तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस बना सकती है नया कप्तान
हार्दिक पांड्या के बाद, मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी के लिए सबसे बेस्ट विकल्प तिलक वर्मा नजर आते हैं, जो कई सीजन से टीम के साथ हैं। तिलक को रोहित, बुमराह और सूर्यकुमार का करीबी भी माना जाता है। उनके कप्तान बनने से इन तीनों को शायद ही कोई समस्या हो। तिलक ने बल्ले से फ्रेंचाइजी के लिए काफी अच्छा किया है। इसके अलावा इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिससे उनके पास लीडरशिप का अनुभव है।