साल 2028 तक के लिए टीम इंडिया का हेड कोच हुआ फाइनल, 31 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज को BCCI ने दी जिम्मेदारी

Published - 15 Apr 2026, 04:23 PM | Updated - 15 Apr 2026, 04:37 PM

TEAM INDIA

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय टीम (Team India) के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल बढ़ाने की चर्चा जोरों पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर 2028 टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक भारतीय टीम (Team India) की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है, क्योंकि बोर्ड अब लंबी अवधि की योजना पर काम कर रहा है।

Team India के हेड कोच बने रहेंगे गंभीर

gg

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के काम करने के तरीके और टीम में उनके प्रभाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को विस्तार देने का मन बना लिया है। वर्तमान में उनका अनुबंध 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है, लेकिन अब इसे 2028 तक बढ़ाया जा सकता है।

गंभीर ने खुद इस विस्तार में रुचि दिखाई है ताकि वह भारतीय टीम (Team India) को 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक खेलों के लिए तैयार कर सकें। बोर्ड का मानना है कि उनकी रणनीतिक सोच टीम के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।

कब कहां और कितने बजे से शुरू होगा MI vs PBKS मैच? किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण, जानें सबकुछ

सूर्यकुमार यादव के लिए अग्निपरीक्षा

हेड कोच का पूरा समर्थन प्राप्त होने के बावजूद, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए आने वाला समय आसान नहीं होगा। हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी सूर्या की व्यक्तिगत बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड का आगामी दौरा सूर्या के लिए एक निर्णायक परीक्षा साबित होगा। भारतीय टीम (Team India) के कप्तान के तौर पर उन्हें न केवल अच्छी लीडरशिप दिखानी होगी, बल्कि बल्ले से भी कंसिस्टेंसी साबित करनी होगी ताकि 2028 तक उनकी जगह पक्की रहे।

क्यों BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी? अब जाकर चौंकाने वाली वजह आई सामने

2028 के लिए बीसीसीआई की खास तैयारी

बीसीसीआई अब उन खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो देना चाहता है जो 2028 तक पूरी तरह फिट और फॉर्म में रहें। हेड कोच गंभीर और चयन समिति के बीच इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि क्या सूर्यकुमार यादव 38 साल की उम्र में भी भारतीय टीम (Team India) का नेतृत्व कर पाएंगे।

इसी रणनीति के तहत बोर्ड टीम इंडिया के ट्रांजिशन फेज को देख रहा है। आने वाले समय में भारतीय टीम (Team India) के कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जिससे भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ और भी मजबूत हो सके।

इस साल आईपीएल में कई युवा भारतीय अपने बल्ले और गेंद से जलवा बिखेर रहे हैं जिससे उनके टीम में आने की संभावना बढ़ गई है। इस सुची में वैभव सूर्यवंशी से लेकर कार्तिक त्यागी तक शामिल हैं। वहीं श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज की वापसी से टीम इंडिया को तीनों फोर्मेट में मजबूती मिलेगी।

Tagged:

team india Gautam Gambhir bcci IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी ने

सुरेश रैना
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com