IPL 2026: 16 अप्रैल को एमएस धोनी ले रहे करियर का बहुत बड़ा निर्णय, अब इस बार होगा आर या पार

Published - 15 Apr 2026, 04:41 PM | Updated - 15 Apr 2026, 04:44 PM

MS Dhoni

एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2026 की शुरूआती मुकाबलों से पहले ही बाहर हो गए थे. लंबा वक्त बीतने के बाद भी अभी तक उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनके फैंस भी बेसब्री से कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच धोनी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है.

दरअसल, CSK को अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. लेकिन इस मैच से पहले धोनी (MS Dhoni) बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसे जानने के बाद फैंस खुश होने के साथ दुखी भी हो सकते हैं.

MS Dhoni लेंगे 16 तारीख को बड़ा फैसला

Ms Dhoni

RevSportz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी (MS Dhoni) की फिटनेट पर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन 16 अप्रैल को वह बड़ा फैसला लेंगे. गौरतलब है कि माही इस तारीख को निर्णय लेंगे कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे या नहीं.

हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वह SRH से होने वाले मैच से पहले CSK से जुड़ सकते हैं. लेकिन अगर धोनी नहीं खेलते हैं तो वह 18 अप्रैल 2026 को मुकाबले से बाहर रहेंगे.

फिलहाल, धोनी चेन्नई में रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. मैनेजमेंट उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रहा है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब माही पहले से काफी बेहतर हैं, और जल्द ही मैदान पर पर वापसी कर सकते हैं.

MI Playing XI: रोहित-बोल्ट OUT, डी कॉक-दीपक चाहर IN! पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी

धोनी के बिना CSK की गिरती फॉर्म

गौरतलब है कि पहले 14 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी खेलने वाले थे. लेकिन बाद में जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान अपनी टीम की घोषणा की तो, प्लेइंग माही का नाम नहीं था. लिहाजा, अब 16 अप्रैल पर सभी की निगाहें टीकी हुई है.

CSK की हालत भी धोनी (MS Dhoni) के बिना खस्ता है. टीम 2 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में आठवें पायदान पर है. फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों की गिरती फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है.

एमएस धोनी को क्या हुआ?

आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) को पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) की समस्या हुई थी. वह टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले प्री-सीज़न ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए थे. इस कारण वह IPL 2026 की शुरूआत से बाहर हो गए थे.

अब तक CSK अपने 5 मुकाबले खेल चुकी है. लेकिन धोनी की गैरमौजूदगी में ही चेन्नई ने अपने सारे मैच खेले. गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके का प्रर्दशन भी गिरता जा रहा है. ऐसे में फैंस धोनी के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं.

PBKS Playing XI: प्रियांस, प्रभसिमरन, कुनोली, अय्यर, वढेरा.... मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 फाइनल

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

₹1000Cr
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com