MI Playing XI: रोहित-बोल्ट OUT, डी कॉक-दीपक चाहर IN! पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी
Published - 15 Apr 2026, 03:32 PM | Updated - 15 Apr 2026, 03:42 PM
Table of Contents
MI Playing XI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से है. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरूवार 16 अप्रैल 2026 को होगी. जिसके लिए MI (MI Playing XI) ने अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार कर ली है. इस बार टीम ने पंजाब के खिलाफ अपनी संतुलित प्लेइंग XI बनाई है. बल्लेबाजी लाइनअप, गेंदबाजी से लेकर ऑलराउंडर्स विभाग तक टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है.
MI Playing XI: कौन करेगा ओपनिंग?

पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI (MI Playing XI) की जिम्मेदारी क्विंटन डी कॉक के कंधों पर रहने वाली है. क्योंकि, रोहित शर्मा RCB के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे.
अब दावा किया जा रहा है कि वह PBKS के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे. ऐसे में उनकी जगह डी कॉक बतौर ओपनर मैदान पर उतरेंगे. उनका साथ देंगे रयान रिकेलटन, जो कि अच्छे स्ट्राइक रेट और तकनीक के साथ तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं.
तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और चौथे पर तिलक वर्मा मौजूद रहेंगे. सूर्या अपने 360 डिग्री के शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं. अगर वह कुछ देर क्रीज पर टीक जाए तो लंबे-लंबे छक्के मारते हैं. वहीं, तिलक वर्मा MI के वो भरोसेमंद खिलाड़ी है जो मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाते हैं.
अजिंक्य रहाणे पर टूटा BCCI का कहर! एक गलती पड़ी महंगी, दे डाली KKR कप्तान को भयंकर सजा
MI का मजबूत ऑलराउंडर विभाग
मिडिल ऑर्डर में पांचवें नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या है जो एक बेहतरीन खिलाड़ी है. रन बनाने के साथ हार्दिक विकेट लेने में भी माहिर हैं. वह जरूरत पड़ने पर टीम के लिए संकटमोचन बनने का काम करते हैं. कप्तान के बाद नमन धीर और मिचेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी हैं. मिचेल स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी रन बनाने में सक्षम हैं. वह शांत और चलाक स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो किफायती रन रेट के साथ विकेट भी लेते हैं, और बल्ले से भी धमाका कर सकते हैं.
बोल्ट की जगह प्लेइंग XI में खेलेगा यह खिलाड़ी
मुंबई (MI Playing XI) के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं. वहीं, ट्रेंट बोल्ट पंजाब के खिलाफ प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि RCB के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 50 रन लुटा दिए थे. पिछले कुछ मैचों बोल्ट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में वह टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए थे. अब कप्तान हार्दिक और मैनेजमेंट उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल कर सकती है.
MI की संभावित प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर (शेरफेन रदरफोर्ड)
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर