टूर्नामेंट से बाहर नहीं KKR, प्लेऑफ का रास्ता अभी भी खुला! बस चाहिए इतनी जीत
Published - 15 Apr 2026, 04:09 PM | Updated - 15 Apr 2026, 04:16 PM
आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है, लेकिन KKR की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में कोलकाता को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर पहुँचने के साथ-साथ खराब नेट रन-रेट का भी सामना कर रही है।
इस हार के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए प्लेऑफ का रास्ता कठिन जरूर हो गया है, लेकिन टीम अभी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। आइए जानते हैं कैसे टीम के पास अभी भी क्वालिफाई करने का मौका बाकी है।
चेन्नई के खिलाफ KKR की चौथी हार

बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में सीएसके ने KKR को 32 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद सीएसके अंक तालिका में एक स्थान के उछाल के साथ आठवें स्थान पर पहुँच गई है, जबकि केकेआर 10वें स्थान पर ही बनी हुई है।
सीएसके के खिलाफ मिली हार के बाद KKR के पास अब लीग चरण में केवल 9 मुकाबले बाकी रह गए हैं। इस मैच में कोलकाता की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी थी, जहाँ पावरप्ले में टीम ने काफी रन लुटाए।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा ने आयुष म्हात्रे का विकेट लेकर सीएसके को 200 के पार जाने से रोक तो लिया, लेकिन केकेआर के बल्लेबाज 193 के लक्ष्य तक पहुँचने में नाकाम रहे। टीम का प्रदर्शन चिंताजनक है और कप्तान अजिंक्य रहाणे की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
क्यों BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी? अब जाकर चौंकाने वाली वजह आई सामने
KKR को जीतने होंगे इतने मैच
आईपीएल में प्रत्येक टीम को कुल 14 मुकाबले खेलने होते हैं, जिनमें से प्लेऑफ तक पहुँचने के लिए कम से कम आठ मुकाबले जीतने यानी 16 अंक हासिल करने अनिवार्य होते हैं। इस समीकरण के अनुसार, यदि कोलकाता (KKR) अपने बाकी बचे नौ मैचों में से आठ जीत जाती है, तो प्लेऑफ का रास्ता खुला रहेगा। लेकिन यहाँ से एक भी हार टीम पर काफी दबाव बढ़ा सकती है।
कोलकाता के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, लेकिन वे जरूरत के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो कार्तिक शर्मा ने अपनी गेंद से जो कमाल दिखाया है, अगर वैसा ही प्रदर्शन टीम के अन्य गेंदबाज भी करते हैं, तो कोलकाता की नैया पार हो सकती है।
हर्षित राणा के बाहर होने के बाद टीम के पास ऐसे पेसर की कमी महसूस हो रही है जो कठिन परिस्थिति में टीम को राहत दिला सके। मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद मुजरबानी को शामिल तो किया गया, लेकिन KKR उन पर पूरी तरह विश्वास नहीं जता पाई है।
SRH को लगा बड़ा झटका! Brydon Carse आईपीएल से हुए बाहर, काव्या मारन ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान
कैमरून ग्रीन साबित हुए महंगे
आईपीएल 2026 की नीलामी में कैमरून ग्रीन को भारी कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन वे विपक्षी टीम के लिए महंगे साबित होने के बजाय अपनी ही टीम के लिए मैचों में काफी महंगे साबित हो रहे हैं।
ग्रीन ने अब तक एक भी मुकाबले में वह प्रदर्शन नहीं किया है जिसकी केकेआर को दरकार थी। उन्हें आंद्रे रसेल की कमी को पूरा करने के लिए लाया गया था, जिसमें वे अब तक असफल रहे हैं।
देखना होगा कि दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स बाकी मैचों में किस रणनीति के साथ उतरती है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब उन्हें नौ में से कम से कम आठ मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे जिसके लिए टीम के सीनीयर खिलाड़ी को आगे आकर जिम्मा संभालना होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर