SRH को लगा बड़ा झटका! Brydon Carse आईपीएल से हुए बाहर, काव्या मारन ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

Published - 15 Apr 2026, 01:20 PM | Updated - 15 Apr 2026, 01:23 PM

SRH

SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में सबसे बड़ा झटका पैट कमिंस के रूप में लगा था, जब वह शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो गए थे. हालांकि, ईशान किशन की कैप्टेंसी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच SRH का एक और खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गया है. यह खिलाड़ी पिछले सीजन भी चोट की वजह नहीं खेल पाया था. फिर से इंजर्ड होने के कारण यह सीजन भी मिस करने वाला है.

SRH का तेज गेंदबाज हुआ IPL 2026 से बाहर

SRH

इंग्लैंड का तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. उनके दाएं हाथ में चोट लगी है. जिस कारण वह यह सीजन खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. कार्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ की मोटी रकम में टीम में शामिल किया था.

लेकिन पैर में लगी चोट के कारण ब्रायडन कार्स पिछले सीजन में खेल नहीं पाए थे. अब 2025 आईपीएल में कार्स को दाएं हाथ में चोट लग गई है, जिस कारण वह इस सीजन भी नहीं खेल पाएंगे.

पिछले सीजन उनकी जगह हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया था. लेकिन एक बार फिर से कार्स की गैरमौजूदगी में टीम का बड़ा झटका लगा है. हालांकि, हेड कोच डेनियल वेट्टोरी को उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे.

BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी! अब ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कैप्टन

कौन करेंगे ब्रायडन कार्स को रिप्लेस?

ब्रायडन कार्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में श्रीलंका के बाएं हाथ के पेसर दिलशान मदुशंका को खिलाएगी . हैदराबाद ने उन्हें 75 लाख रूये में टीम में शामिल किया था. हालांकि, साल 2024 में मदुशंका को मुंबई ने 4.60 Cr की मोटी रकम में खरीदा था. लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इंजर्ड होने की वजह से वह जल्दी ही बाहर हो गए थे. अब SRH उन्हें ब्रायडन कार्स की जगह मैदान पर उतारेगी.

दिलशान मदुशंका की स्विंग और नई गेंद से विकेट लेने की काबिलियक हैदराबाद के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. बता दें कि मदुशंका श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 ODI और 19 T20I मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 70 विकेट चटकाए हैं.

पैट कमिंस की कब होगी वापसी?

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद अपनी खराब गेंदबाजी से पिछड़ रही है. इस सीजन ईशान की कप्तानी में टीम संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है. अब मदुशंका की एंट्री से टीम की हालत में पहले से सुधार हो सकता है. लेकिन पैट कमिंस की वापसी से SRH अपनी पुरानी फॉर्म में वापसी करेगी.

उम्मीद जताई जा रहा है कि पैट कमिंस जल्द ही टीम से जुड़ेंगे. लेकिन उनका अभी फिटनेस टेस्ट होना बाकी है. अगर पैट कमिंस टेस्ट में पास हो जाते हैं हैदराबाद के साथ 17 अप्रैल को जुड़ सकते हैं.

क्यों BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी? अब जाकर चौंकाने वाली वजह आई सामने

Tagged:

pat cummins SRH Dilshan Madushanka Brydon Carse Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com