हसन अली ने लिया करियर का बड़ा फैसला, इंग्लैंड का थामा दामन! अब अंग्रेजों के लिए खेलेंगे क्रिकेट
Published - 15 Apr 2026, 04:44 PM | Updated - 15 Apr 2026, 04:46 PM
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड की काउंटी टीम यॉर्कशायर (Yorkshire) के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है। इस फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना रहे हैं। हालांकि, यह समझौता फिलहाल टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यॉर्कशायर ने अपनी टीम को मजबूती देने के लिए इस अनुभवी पाकिस्तानी गेंदबाज पर भरोसा जताया है।
यॉर्कशायर के साथ Hasan Ali का नया सफर

पाकिस्तान के अनुभवी पेसर हसन अली अब इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट 'टी20 ब्लास्ट में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उन्होंने आगामी सीजन के लिए हसन के साथ अनुबंध किया है। हसन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेथ ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है और यॉर्कशायर को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से टीम का गेंदबाजी आक्रमण और भी घातक हो जाएगा। इससे पहले भी हसन अली वार्विकशायर और लंकाशायर जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
SRH को लगा बड़ा झटका! Brydon Carse आईपीएल से हुए बाहर, काव्या मारन ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान
टी20 ब्लास्ट में अनुभव का मिलेगा फायदा
इंग्लैंड की परिस्थितियों में हसन अली (Hasan Ali0 का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। यॉर्कशायर के मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने हसन के आने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हसन के पास न केवल गति है, बल्कि उनके पास विविधताओं का भंडार है जो टी20 फॉर्मेट में बहुत कारगर साबित होता है। हसन अली (Hasan Ali) ने अब तक दुनिया भर की विभिन्न लीगों में शानदार प्रदर्शन किया है। यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए वह न केवल विकेट चटकाना चाहेंगे, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक मेंटर की भूमिका भी निभाएंगे।
MI vs PBKS Today Match Prediction, Match 24- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
क्या पाकिस्तान टीम से बढ़ रही हैं दूरियां?
सोशल मीडिया पर इस खबर के आने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या हसन अली (Hasan Ali) अब पाकिस्तानी टीम के बजाय इंग्लैंड में ही अपना भविष्य देख रहे हैं। हालांकि, असलियत यह है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए काउंटी क्रिकेट हमेशा से खुद को निखारने का एक जरिया रहा है।
हसन अली ने इस करार के जरिए अपनी फॉर्म और फिटनेस को साबित करने की कोशिश की है ताकि वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें। यॉर्कशायर की जर्सी में हसन अली (Hasan Ali) को देखना उनके प्रशंसकों के लिए एक नया अनुभव होगा।
हसन अली (Hasan Ali) का यह फैसला उनके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। इंग्लैंड की पिचों पर मिलने वाली स्विंग और उछाल का फायदा उठाकर वह एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल हो सकते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर