1 रन के लिए 45 लाख! IPL में सुपर फ्लॉप साबित हुआ ये खिलाड़ी, खुद की टीम पर ही बना बोझ

Published - 15 Apr 2026, 04:47 PM | Updated - 15 Apr 2026, 04:59 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स मे 25.20 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देकर कैमरून ग्रीन को खरीदा था, लेकिन मौजूदा सीजन में वह न ही बल्ले के कमाल दिखा पा रहे हैं और गेंदबाजी में भी वह फिलहाल फीके ही नजर आ रहे हैं।

यहां तक की कैमरून ग्रीन टीम में बोझ बनते जा रहे हैं, क्योंकि जहां बेंच पर टिम शीफर्ट, रचिन रवींद्र जैसे विस्फोटक खिलाड़ी बैठे हैं तो ग्रीन पर टीम मैनेजमेंट लगातार भरोसा जताया जा रहा है। बता दें कि, केकेआर (IPL) के लिए कैमरून ग्रीन का एक-एक रन 45 लाख रुपये का पड़ रहा है। चलिए आपको बताते हैं कैसे।

IPL: 1 रन की कीमत 45 लाख!

कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने केकेआर के लिए अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 की मामूली औसत और 143.58 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 56 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उनका सर्वाच्च स्कोर नाबाद 32 रन था, जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आया था।

कैमरून ग्रीन को मिनी ऑक्शन (IPL) में केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में उनका बनाया गया एक रन केकेआर के लिए 45 लाख रुपये का पड़ रहा है। जी हां, सही पढ़ा आपने। केकेआर के लिए ग्रीन का एक-एक रन 45 लाख रुपये का पड़ रहा है, जो कि कई अनकैप्ड खिलाड़ियों की मौजूदा सीजन की सैलरी से भी ज्यादा है।

गेंदबाजी में भी फ्लॉप निकले ग्रीन

सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी कैमरून ग्रीन ज्यादा असरदार नजर नहीं आ रहे हैं। इस खिलाड़ी ने केकेआर (IPL) के लिए शुरुआती तीन मैचों में गेंदबाजी नहीं की थी। जबकि अंतिम दो मैचों में उन्होंने सिर्फ चार ओवर डाले हैं, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया है।

वहीं, इस दौरान उनका औसत 58 का है तो इकॉनमी रेट 14.50 का है। यानी ग्रीन ने दो मैच में डाले चार ओवर में कुल 58 रन लुटाए (IPL) हैं, जबकि बल्ले से उन्होंने सिर्फ 56 रन ही बनाए हैं, जिसके लिए उन्हें कुल 39 गेंदें खेलनी पड़ी है। इससे साफ है कि ग्रीन न ही बल्ले से चल रहे हैं और न ही वह गेंदबाजी में विकेट चटका पा रहे हैं।

MI Playing XI: रोहित-बोल्ट OUT, डी कॉक-दीपक चाहर IN! पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी

प्लेऑफ की उम्मीद होती धुंधली

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 (IPL) में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से चार मैच उन्होंने गंवाए हैं तो एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। जबकि पिछले मैच में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उन्हें 32 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ग्रीन खाता तक नहीं खोल सके थे।

ऐसे में अगर केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचना है तो ग्रीन को बाहर करके उनकी जगह टिम सीफर्ट या रचिन रवींद्र में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। जबकि मथीशा पथिराना की वापसी से गेंदबाजी विभाग पहले से अधिक मजबूत नजर आ सकता है। साथ ही केकेआर को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो रिंकू सिंह के बल्ले से रन निकलना भी बेहद जरूरी है।

PBKS Playing XI: प्रियांस, प्रभसिमरन, कुनोली, अय्यर, वढेरा.... मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 फाइनल

Tagged:

ipl Kolkata Knight Riders Cameron Green cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com