'वो इस वजह से....' Sunil Gavaskar ने बताया क्यों फ्लॉप हो रहे Jasprit Bumrah? बताई उनकी सबसे बड़ी कमजोरी
Published - 05 May 2026, 05:16 PM | Updated - 05 May 2026, 05:17 PM
Table of Contents
Jasprit Bumrah: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे बुमराह ने 10 पारियों में 109.66 की शर्मनाक औसत से सिर्फ तीन विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान बुमराह ने 8.89 की महंगी इकॉनमी से रन भी लुटाए हैं।
बुमराह के लिए मौजूदा सीजन उनकी उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा है, जबकि वह फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर एक गेंदबाज थे। अब बुमराह (Jasprit Bumrah) के फॉर्म पर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि आखिर भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दुनिया की सबसे बड़ी लीग में क्यों फ्लॉप हो रहा है।
क्यों फ्लॉप हो रहे Jasprit Bumrah?
हर कोई यह जानना चाह रहा है कि जो खिलाड़ी आईपीएल 2026 शुरू होने से एक माह पहले तक बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहा था, अब वहीं गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप हो रहा है। स्टार स्पोट्स के लाइव शो पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया कि बुमराह (Jasprit Bumrah) क्यों फ्लॉप हो रहे हैं। गावस्कर का कहना है,
"बुमराह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वे कुछ ज्यादा ही अनावश्यक चीजें आजमा रहे हैं। रणनीतिक टाइमआउट के बाद उन्होंने एक विकेट लिया, लेकिन वह नो-बॉल थी। फिर उन्होंने कुछ और नो-बॉल फेंकीं। वे विकेट लेने के मौके तो बना रहे हैं, लेकिन किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। उनकी गति भी कम हो गई है। उनकी पसंदीदा धीमी गेंद की लेंथ अब फुल हो गई है। जो लाइन पहले स्टंप्स को निशाना बनाती थी, वह अब लेग स्टंप की तरफ जा रही है।"
जरूरत से अधिक प्रयोग कर रहे हैं बुमराह- सुनील गावस्कर
दुनिया के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बुमराह को लेकर आगे कहा, "वो वैसे तो ज्यादा नो-बॉल फेंकने के लिए नहीं जाने जाते, लेकिन इस सीजन में वो छह-सात नो-बॉल फेंक चुके हैं। उन्होंने फुल लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वो कारगर नहीं रही। वो जरूरत से ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं, और यही उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है।’’
‘’उन्हें अपनी बुनियादी चीजों पर लौटना चाहिए और उसी पर टिके रहना चाहिए जो उनके लिए सबसे अच्छा काम करता है। नई-नई चीजें आजमाने से उनकी लय बिगड़ रही है, और किस्मत भी उनका साथ नहीं दे रही है। बस एक-दो मैच लगेंगे। एक बार विकेट लेने शुरू हो जाएं तो वो फिर से पटरी पर आ जाएंगे। लेकिन बुमराह को अपनी गेंदबाजी को सरल रखना चाहिए और उसे ज्यादा जटिल बनाना बंद करना चाहिए।"
लखनऊ के खिलाफ साधारण प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 45 रन खर्च किए थे, जबकि इस दौरान उनको एक भी विकेट नहीं था। हालांकि, उनके खाते में एक सफलता आई थी, लेकिन नो बॉल के कारण वह भी गंवानी पड़ी।
इस मैच में बुमराह ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए थे तो दूसरे ओवर में 21 रन लुटा दिए थे, जो कि बुमराह (Jasprit Bumrah) से देखने को नहीं मिलता है। इसके बाद तीसरे ओवर में बुमराह ने 7 रन खर्च किए थे चौथे ओवर में उनके 7 रन ही आए थे। बता दें कि, इस मैच में बुमराह ने तीन नो-बॉल डाली थी, जो कि अमूमन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से देखने को नहीं मिलता है कि एक ही मैच में वह इतनी सारी गलतियां करें।
अब भी बन रहा मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ़ में जानें का समीकरण! इस गणित के साथ हार्दिक की टीम खेलेगी टॉप-4
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर