IND vs IRE: बारिश के कारण सीरीज हारने का खतरा? दूसरे मुकाबले से पहले मौसम का बड़ा अपडेट

Published - 28 Jun 2026, 11:31 AM | Updated - 28 Jun 2026, 11:57 AM

IND Vs IRE

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच अब सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून रविवार को खेला जायेगा. इस मुकाबले को जीत टीम इंडिया सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

वहीं आयरलैंड की टीम इस अंतिम मुकाबले को भी जीत 2-0 से ऐतिहासिक सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इस मुकाबले को लेकर ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मौसम की पूरी जानकरी देंगे.

शनिवार को बारिश के चलते भारत का प्रैक्टिस सेसन हुआ रद्द

IND Vs IRE 1

शनिवार को बेलफास्ट में बारिश हुई, जिसके चलते टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन प्रभावित हो गया. भारतीय टीम पूरी तरह प्रैक्टिस नहीं कर पाई और यहीं से आशंका जताई जा रही है कि कहीं रविवार को भी बारिश न हो जाए, जिससे मैच रद्द होने पर भारत सीरीज हार जाएगा.

IND vs IRE के बीच होने वाले इस दूसरे मुकाबले में अब खतरें के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में यह दूसरा टी20 बारिश के चलते रद्द भी हो सकता है.

रविवार को भी मुकाबले में बारिश के अनुमान

BBC की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बेलफास्ट में दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच 50 से 65 फीसदी के बीच बारिश का अनुमान है. भारतीय समय के हिसाब से इसे समझें तो शाम करीब साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 और 8 बजे के बीच ये बारिश होगी.

बता दें कि ये वही टाइम है जब बेलफास्ट में दूसरा टी20 मैच शुरू होना है. अब अगर ये बारिश हुई और इसके कारण मैच प्रभावित हुआ तो मैच रद्द करने की नौबत भी आ सकती है और ऐसे में टीम इंडिया 0-1 से ये सीरीज गंवा सकती है.

इस प्रकार है IND vs IRE की टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

आयरलैंड: लॉरन टकर (c&wk), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (wk), मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

यह भी पढ़े: IND vs IRE: वैभव-प्रिंस का डेब्यू! ये 2 फ्लॉप खिलाड़ी बाहर, दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com