महिला वर्ल्ड कप के बीच मचा हड़कंप, कोच पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, बोर्ड ने हमेशा के लिए किया बैन

Published - 28 Jun 2026, 12:32 PM | Updated - 28 Jun 2026, 01:24 PM

Sexual Harassment

Coach and Manager lifetime ban sexual harassment: इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हो रहा है। इसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया और तीन टीमों ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी से अपनी जगह बना ली है लेकिन ग्रुप ए से अभी तक एक भी टीम अगले दौर के लिए कंफर्म नहीं हुई है।

इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश रेस में शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स का सफर खत्म हो चुका है। रविवार को शेष दो टीमें भी कंफर्म हो जाएंगी। खैर इस बीच भारत के एक राज्य से क्रिकेट से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जो यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का है। इसकी वजह से कोच और मैनेजर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कोच और मैनेजर को Sexual Harassment में पाया गया दोषी

Sexual Harassment 1

क्रिकेट में कुछ समय से यौन उत्पीड़न के मामलों में इजाफा हुआ है। अभी तक क्रिकेटर्स पर ही ऐसे आरोप लग रहे थे और उन पर आरोप भी साबित हुए। वहीं, अब एक टीम के कोच और मैनेजर ने घिनौना काम किया है। मेघालय राज्य की अंडर-23 महिला टीम के कोच और मैनेजर को सेक्सुअल हैरेसमेंट (Sexual Harassment) मामले में दोषी पाया गया है और इसी वजह से इनके ऊपर राज्य क्रिकेट संघ ने कड़ा एक्शन लिया है।

मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन ने लगाया लाइफटाइम बैन

सेक्सुअल हैरेसमेंट (Sexual Harassment) को काफी गंभीर माना जाता है, इसी वजह से दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। कुछ ऐसा ही मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन ने भी किया है। MCA ने अंडर-23 महिला टीम के कोच और मैनेजर दोनों पर लाइफटाइम बैन लगाने का फैसला किया है।

एमसीए प्रेसिडेंट और राज्यसभा सदस्य जेम्स पी.के. संगमा ने शनिवार (27 जून, 2026) को शिलांग में पत्रकारों को बताया कि मेघालय राज्य महिला आयोग (MSCW) के आदेश के बाद अंडर-23 महिला टीम के कोच और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सचिव रेनॉल्ड खारकमनी को भी किया गया निलंबित

जेम्स पी.के. संगमा ने इस बात की भी जानकारी दी कि एसोसिएशन ने अपने सचिव रेनॉल्ड खारकमनी को भी सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दिसंबर 2025 में मिली शिकायतों को दबाया था। उस समय टीम एक टूर्नामेंट के लिए त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में थी।

मामले को छिपाने में मानद सचिव की भूमिका की जांच के लिए मामला MCA के लोकपाल (ओम्बड्समैन), रिटायर्ड हाई कोर्ट जज बी.डी. अग्रवाल को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: W,W,W.... MLC में चाहिए थे 6 बॉल पर 6 रन, लेकिन CSK बॉलर ने ले डाली हैट्रिक, रचा इतिहास

Tagged:

Coach Meghalaya U23 Womens Team Manager Sexual Harassment
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com