अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, तो छिन जाएगी हरमनप्रीत की कप्तानी, फिर ये खिलाड़ी होगी नई कैप्टन

Published - 28 Jun 2026, 01:25 PM | Updated - 28 Jun 2026, 02:43 PM

India 35

India Women's Team Captaincy: इंग्लैंड में खेला जा रहा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम चरण की तरफ है। 12 जून से शुरू हुए टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है लेकिन उससे पहले सेमीफाइनल की रेस रोचक बनी हुई है। 28 मैच के बाद एक ही ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने जगह पक्की करने में सफलता हासिल की लेकिन दूसरे ग्रुप से अभी भी कोई टीम कंफर्म नहीं हुई है और भारत समेत चार टीमें दो स्पॉट के लिए रेस में हैं।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत (India) के पास सबसे सुरक्षित रास्ता अपने अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना है। अगर टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पाती है तो फिर उसे बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार की दुआ करनी होगी। ऐसे में दोनों के ही 6 -6 अंक रहेंगे और बेहतर नेट रन रेट के कारण भारत आगे चला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि वो काफी सालों से कप्तानी कर रही हैं लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सामने India की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कड़ी परीक्षा

India 36

भारत (India) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज की शुरुआत दो शानदार जीत के साथ की थी। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ 95 रनों से जीत दर्ज की थी। हालांकि, फिर दक्षिण अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से करारी हार मिली। इसके बाद, अपने चौथे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस तरह उसके चार मैचों में 6 अंक हैं और नेट रन रेट +2.268 का है।

दक्षिण अफ्रीका के भी 6 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट +0.734 है। ऐसे में भारत (India) को ऑस्ट्रेलिया पर जीत मिलती है तो फिर अच्छे नेट रन रेट के कारण आसानी से सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। लेकिन हारे तो फिर समीकरण मुश्किल हो जाएगा और दक्षिण अफ्रीका की बांग्लादेश के खिलाफ हार पर निर्भर रहना होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी की यह बड़ी परीक्षा भी है, क्योंकि सबसे मुश्किल चुनौती ऑस्ट्रेलियाई टीम ही दे सकती है।

भारत हुआ बाहर तो हरमनप्रीत कौर को गंवानी पड़ सकती है कप्तानी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) का सफर सेमीफाइनल से पहले यानी ग्रुप स्टेज से ही खत्म हुआ तो निश्चित रूप से कप्तान हरमनप्रीत कौर सवालों के घेरे में आ जाएंगी। वैसे भी उनको लेकर संभावना जताई जा रही थी कि शायद इस टी20 वर्ल्ड कप में ना खेलें और युवाओं के लिए रास्ता बनाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हरमनप्रीत कौर ने खुद से हटने का फैसला नहीं लिया और वर्ल्ड कप 2025 में मिली जीत के कारण चयनकर्ताओं ने भी उन्हें एक मौका और दिया है। हरमन के पास मौका है कि वो खुद पर जताए गए भरोसे को सही साबित करें लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर बदलाव किया जा सकता है।

इस खिलाड़ी को हरमनप्रीत कौर की जगह बनाया जा सकता है टी20 में भारत का नया कप्तान

हरमनप्रीत कौर को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे भारत (India) की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं। रन बनाने के मामले में मंधाना अव्वल हैं और कप्तानी भी काफी कर चुकी हैं। WPL में RCB ने उनकी ही कप्तानी में टाइटल जीता था। इसके अलावा सबसे छोटे फॉर्मेट में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने अभी तक 18 मैचों में कमान संभाली है और इस दौरान भारत ने 11 में जीत दर्ज की है, जबकि 6 में हार का सामना किया है। वहीं, 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप के बीच मचा हड़कंप, कोच पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, बोर्ड ने हमेशा के लिए किया बैन

Tagged:

harmanpreet kaur smriti mandhana india women cricket team ICC Womens t20 world cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com