मैच फिक्सिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन, दोषियों को होगी अब इतने साल की लंबी सजा
Published - 28 Jun 2026, 02:30 PM | Updated - 28 Jun 2026, 03:56 PM
Table of Contents
क्रिकेट में मैच फिक्सिंग (Match Fixing) और स्पॉट फिक्सिंग के विवाद कोई बड़ी बात नहीं है. अक्सर क्रिकेट जगत से इसके मामले सामने आते रहते हैं, जो खेल की साख पर कई सवाल खड़े कर देते हैं. वहीं, अब सरकार ने इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. लंबे समय से क्रिकेट के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वाले मैच फिक्सिंग (Match Fixing) और स्पॉट फिक्सिंग जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ सख्त कानून लागू करने वाला है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला......
Match Fixing के दोषी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

बांग्लादेश सरकार ने क्रिकेट में भ्रष्टाचार और अवैध सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने संसद में 'गैम्बलिंग प्रिवेंशन बिल-2026' पेश किया है, जिसमें मैच फिक्सिंग (Match Fixing) और स्पॉट फिक्सिंग को आपराधिक अपराध घोषित करने का प्रस्ताव रखा है. यदि यह बिल पास हो जाता है, तो इसमें दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधी को अधिकतम सात साल की जेल और एक करोड़ टका तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है.
अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, तो छिन जाएगी हरमनप्रीत की कप्तानी, फिर ये खिलाड़ी होगी नई कैप्टन
इस वजह से पेश किया गया नया बिल
24 जून को गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने संसद में 'गैम्बलिंग प्रिवेंशन बिल-2026' पेश किया है. इसका मकसद 1867 के पब्लिक गैंबलिंग एक्ट को रद्द करना और ऑनलाइन जुए, सट्टेबाजी और मैच-फिक्सिंग से जुड़े आज के दौर के अपराधों से निपटने के लिए एक मज़बूत कानूनी ढांचा बनाना है. प्रस्तावित बिल में सभी अपराधों को गैर-जमानती वाली श्रेणी में रखा गया है. इसमें जुए और फिक्सिंग से जुड़े 24 तरह के अपराधों की गंभीरता के आधार पर अलग-अलग सज़ा तय की गई है.
BCB ने किया समर्थन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) की इंटीग्रिटी यूनिट के जनरल काउंसिल बैरिस्टर माहिन एम रहमान ने जानकारी दी है कि मैच फिक्सिंग (Match Fixing) और स्पॉट फिक्सिंग को नए विधेयक में स्पष्ट रूप से अपराध माना गया है. इस घटना के दोषी को सात साल की कैद और एक करोड़ टका का जुर्माना हो सकता है. अभी इस प्रस्ताव को कानून, न्याय और संसदीय मामलों की स्थायी समिति के सामने रखा है, जिसकी रिपोर्ट उन्हें पांच दिनों के अंदर देनी है.
Tagged:
match fixing Bangladesh Cricket Boardऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर