अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का बड़ा फैसला, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इस खिलाड़ी को दे रहे मौका
Table of Contents
Team India: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
आईपीएल समाप्त होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत होगी और भारतीय टीम (Team India) का पहला अभियान अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से शुरू होगा। इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ से होगी।
इस मैच में भारतीय टीम (Team India) अपने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती हैं ,जबकि कई युवा खिलाड़ियों को इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता हैं।
इसी कड़ी में टीम इंडिया (Team India) ने बड़ा फैसला लिया हैं और तीसरे नंबर पर इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का मौका दे सकती हैं। आइए जानते हैं कौन होगा वो बल्लेबाज़ ?
ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है नंबर-3 पर खेलने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया (Team India) में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। खास बात यह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर-3 बल्लेबाजी पोजीशन के लिए एक मजबूत विकल्प के तौर पर देख रहा है।
ऋतुराज ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी तकनीक और लंबी पारी खेलने की क्षमता को देखते हुए माना जा रहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित कर सकते हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनके करियर का सबसे बड़ा अवसर साबित हो सकता है।
घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 42 से ज्यादा का रहा है, जबकि वह लगभग 3000 रन और 8 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं।
दलीप ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 184 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी लंबी पारी खेलने की क्षमता साबित की थी। वहीं रणजी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए भी वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
उनकी मजबूत तकनीक, धैर्य और दबाव में रन बनाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
टेस्ट इतिहास में Team India के खिलाफ दूसरी बार आमने-सामने होंगी अफगानिस्तान
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार भिड़ंत देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा नहीं होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच साल 2018 में बेंगलुरु में खेला गया था।
उस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पारी और 262 रन से हराया था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जबकि अफगानिस्तान की टीम दोनों पारियों में 109 और 103 रन ही बना सकी थी।