ये 3 भारतीय खिलाड़ी हर जगह अपने साथ लेकर घूमते हैं प्राइवेट बॉडीगार्ड, सिक्योरिटी लेवल रहता है हाई

Published - 15 May 2026, 08:38 AM | Updated - 15 May 2026, 08:41 AM

Private Bodyguards

Private Bodyguards : भारतीय स्टार क्रिकेटर्स प्रशंसकों के लिए सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि भगवान के समान माने जाते हैं। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनकी एक झलक पाने के लिए हर जगह फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।

एयरपोर्ट हो, होटल या फिर किसी इवेंट का मौका, स्टार खिलाड़ियों के आसपास हमेशा लाखों फैंस और मीडिया का जमावड़ा देखने को मिलता है।

ऐसे में कई खिलाड़ी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर जगह प्राइवेट बॉडीगार्ड (Private Bodyguards) के साथ नज़र आते हैं।

इन खिलाड़ियों की सिक्योरिटी इतनी हाई रहती है कि बिना अनुमति कोई उनके करीब तक नहीं पहुंच पाता। आज हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो हमेशा अपने साथ निजी बॉडीगार्ड (Private Bodyguard) लेकर चलते हैं।

3 भारतीय खिलाड़ी हर जगह अपने साथ लेकर घूमते हैं Private Bodyguards

1. एम एस धोनी

MS Dhoni Reaffirms Lifelong Bond with CSK, Hints at Continued Involvement Beyond Playing Career - Pragativadi I Latest Odisha News in English I Breaking News

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए लगभग छह साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।

एयरपोर्ट , होटल और किसी खास इवेंट में लोगों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। यही वजह है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धोनी अक्सर अपने पर्सनल बॉडीगार्ड्स (Private Bodyguards) और कड़ी सुरक्षा के साथ नज़र आते हैं।

2. विराट कोहली

IPL 2026, RCB vs KKR: Virat Kohli roars back in landmark clash to dent Kolkata's playoffs hopes badly - India Today

विराट कोहली न केवल भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं, बल्कि दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में भी उनकी गिनती होती है। सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

वहीं, हर जगह उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। उनकी इस लोकप्रियता के चलते कई मौकों पर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलना पड़ता है। यही कारण है कि वह हमेशा अपने पर्सनल बॉडीगार्ड्स (Private Bodyguards) के साथ नज़र आते हैं।

3. रोहित शर्मा

I really want to win the World Cup”: Indian skipper Rohit Sharma reveals his retirement plans | Cricket Times

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ों में से एक रोहित शर्मा की लोकप्रियता भी किसी से कम नहीं हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी की वजह से रोहित करोड़ों फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बन चुके हैं।

कई बार सार्वजनिक जगहों पर उनके आसपास बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हो जाते हैं, जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी काफी हाई रखी जाती है और वह निजी सुरक्षा गार्ड्स (Private Bodyguards) के साथ दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़े : Hardik Pandya vs Mumbai Indians कॉन्ट्रोवर्सी में आया नया मोड़, नीता अंबानी इस खिलाड़ी के साथ हार्दिक को रिप्लेस करने तैयार

Tagged:

Virat Kohli team india MS Dhoni Rohit Sharma cricket news Virat Kohli security
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com