तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया के परमानेंट कप्तानों का हुआ ऐलान, इन 4 खिलाड़ियों को मिली कमान
Table of Contents
Team India's Leadership In All Formats: क्रिकेट के खेल में भी लीडरशिप की बहुत ही अहम भूमिका होती है, क्योंकि मैदान पर लिए गए फैसले ही हार और जीत के बीच अंतर पैदा करते हैं। इसी वजह से कप्तानी और उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऐसे खिलाड़ियों को सौंपी जाती है, जिनके अंदर नेतृत्व का गुण होता है। यह रोल इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि सभी इसमें फिट नहीं होते और उन्हें सफलता भी नहीं मिलती है।
भारतीय क्रिकेट में लीडरशिप का काम और मुश्किल होता है, क्योंकि यहां पर फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरने का दबाव होता है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अकेले ही कप्तानी का जिम्मा संभाला, जबकि उपकप्तानी भी एक ही चेहरों को लंबे समय तक मिली। लेकिन अब व्यस्त शेड्यूल के तहत ऑल फॉर्मेट कप्तान और उपकप्तान मिलना थोड़ा मुश्किल है। यही कारण है कि टीम इंडिया (Team India) की कमान चार खिलाड़ियों के हाथों में है, जो कप्तान-उपकप्तान का रोल निभा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किस फॉर्मेट में कौन लीड कर रहा है।
Team India की टेस्ट में इन दो खिलाड़ियों के कंधों पर लीडरशिप की जिम्मेदारी

टेस्ट फॉर्मेट में भारत की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं। गिल को अभी टीम इंडिया (Team India) की कमान संभालते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, क्योंकि उन्हें पिछले साल ही यह जिम्मेदारी गई थी। दरअसल, आईपीएल 2025 के दौरान तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल का नाम कैप्टेंसी के लिए आगे माना जा रहा था लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने गिल पर भरोसा जताया।
अगर टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट में उपकप्तानी की बात करें तो अभी तक यह रोल विकेटकीपर ऋषभ पंत निभा रहे थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। अब उपकप्तान केएल राहुल हैं। पंत को उपकप्तानी से हटाने के पीछे उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर खुलकर खेलने के लिए प्रेरित करना है।
वनडे में भी गिल हैं कप्तान, उपकप्तानी में ये खिलाड़ी संभाल रहा जिम्मेदारी
जहां टेस्ट में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, शुभमन गिल को टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी मिली थी लेकिन वनडे में ऐसा नहीं हुआ। रोहित ने रिटायरमेंट नहीं ली लेकिन उन्हें चयन समिति द्वारा पिछले साल कप्तानी के पद से हटाया गया था। इसके बाद, गिल को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान बनाया गया था। हालांकि, इस फॉर्मेट में गिल का सफर कप्तान के रुप में अभी तक खराब रही रहा है, क्योंकि उन्होंने दो सीरीज में कप्तानी की है और दोनों में ही भारत को हार मिली है। उनके सामने बड़ी चुनौती 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है।
इस फॉर्मेट में शुभमन गिल के डिप्टी के रूप में श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अय्यर को वनडे में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें भी पिछले साल ही टीम इंडिया (Team India) का उपकप्तान बनाया गया था।
टीम इंडिया की टी20 लीडरशिप में बदलाव, नए कप्तान और उपकप्तान
BCCI ने टीम इंडिया (Team India) की सबसे छोटे फॉर्मेट में लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है और इसकी शुरुआत आयरलैंड सीरीज से ही होने जा रही है। अभी तक सूर्यकुमार यादव कप्तान और उपकप्तान अक्षर पटेल थे। लेकिन अब इन दोनों को ही हटा दिया गया है। सूर्या को टीम से ही बाहर कर दिया गया है लेकिन अक्षर स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें लीडरशिप के रूप से हटा दिया गया है। अब कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर को नियुक्त किया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: RCB के इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा अन्याय, शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली Team India में जगह