इंग्लैंड में धमाल मचाने को तैयार टीम इंडिया का स्टार ओपनर, वन-डे कप के लिए Warwickshire ने किया साइन

Published - 30 Jul 2026, 12:51 PM | Updated - 30 Jul 2026, 02:42 PM

Team India 5

भारतीय टीम (Team India) का धाकड़ सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद यह खिलाड़ी इंग्लिश काउंटी क्लब Warwickshire की टीम में जगह हासिल करने में कामयाब हुआ. वहीं, अब इस के पास विदेशी परिस्थितियों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया (Team India) में अपना स्थान पक्का करने का सुनाहरा मौका होगा. ऐसे में सबकी नजरे इस पर टिकी होगी कि क्या यह बल्लेबाज इंग्लैंड में अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल होता है.

इंग्लैंड में धमाल मचाने को तैयार Team India का स्टार ओपनर

Pratika Rawal

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Team India) की युवा ओपनर प्रतिका रावल को इंग्लैंड की जमीन पर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला है. वार्विकशायर विमेंस ने वनडे कप 2026 सीजन के बाकी मुकाबलों के लिए उनके साथ करार किया है. 19 अगस्त से वह मेट्रो बैंक वन-डे कप में टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद वार्विकशायर नॉकआउट राउंड का टिकट हासिल करने की दौड़ में बनी हुई है. वहीं, प्रतिका रावल की एंट्री टीम की ताकत को कई गुना बढ़ा देगी. वह अपने अनुभव और शानदार फॉर्म से टीम को नॉकआउट में जगह दिलाने की कोशिश करेंगी.

श्रीलंका दौरे के बाद WTC के लिए इन 2 देशों के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, तारीखों का हुआ ऐलान

इंजरी की बाद करेंगी मैदान पर वापसी

25 वर्षीय बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने की चोट से उबरने के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाली हैं. जुलाई की शुरुआत में टॉनटन में खेले गए इंडिया ए (Team India A) के मैच दौरान उनके घुटने में चोट आ गई थी, जिससे रिकवर करने के लिए उन्हें रिहैब से गुजरना पड़ा था. अपनी इस इंजरी के चलते वह इंग्लैंड के साथ लॉर्ड्स में हुए एकमात्र टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाई थी. ऐसे में अब प्रतिका रावल का मकसद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर धमाकेदार प्रदर्शन करने का होगा.

शानदार रहा है वनडे करियर

दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू वाली प्रतिका रावल के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 27 एकदिवसीय मुकाबलों में शिरकत की है. इस दौरान वह 26 पारियों में 47.56 की औसत और 82.34 के स्ट्राइक रेट से 1189 रन बनाने में सफल हुए. वनडे में उनके नाम दो शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं. प्रतिका रावल इस फॉर्मेट में सबसे तेज 500 रन पूरे करने वाली बल्लेबाज हैं. वहीं, अब वार्विकशायर टीम मैनेजमेंट को उनसे विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

Tagged:

team india Pratika Rawal Warwickshire Women
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com