श्रीलंका दौरे के बाद WTC के लिए इन 2 देशों के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, तारीखों का हुआ ऐलान

Published - 30 Jul 2026, 12:28 PM | Updated - 30 Jul 2026, 02:01 PM

Team India

Team India WTC Schedule After Sri Lanka Tour: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत ने अभी तक तीन ही सीरीज खेली हैं। इस दौरान सिर्फ एक सीरीज में जीत दर्ज की है। वहीं, एक में हार का सामना किया है, जबकि एक ड्रॉ हुई थी।

टीम इंडिया (Team India) की डब्ल्यूटीसी में पिछली सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर थी, जिसमें 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब भारत 8 महीने बाद, WTC में अपनी अगली सीरीज खेलने जा रहा है।

श्रीलंका दौरे पर Team India की दो मैचों की टेस्ट सीरीज का WTC के तहत आयोजन

Team India 2026 07 30T140017 032

दरअसल, भारत (Team India) को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले टेस्ट के साथ होगी। वहीं, दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

WTC फाइनल की रेस में मजबूती से बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को अपने दोनों ही मैच जीतने होंगे और इसके बाद की सीरीज में भी अच्छा करना होगा। श्रीलंका दौरे पर होने वाली सीरीज का कार्यक्रम सभी को पता है लेकिन इसके बाद भी भारत की WTC में दो सीरीज बाकी होंगी। वो कब और किसके खिलाफ खेली जाएंगी, इसकी जानकारी कम ही लोगों को होगी तो चलिए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं।

श्रीलंका के बाद, WTC में इन दो टीमों से भिड़ेगी भारतीय टीम

भारत (Team India) को श्रीलंका दौरे के बाद, व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना है। टेस्ट में भारत की वापसी सीधे न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। इसमें भारत को 5 टी20 और 3 वनडे के साथ-साथ WTC के तहत 2 टेस्ट भी खेलने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाएगा।

इसके बाद, टीम इंडिया अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। दोनों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी और 3 मार्च को खत्म होगी।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टीम इंडिया के WTC मैचों का शेड्यूल

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026 (टेस्ट सीरीज)

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टेस्ट 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) सुबह 3:30 बजे बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) सुबह 3:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2027

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टेस्ट 21 जनवरी 2027 (गुरुवार) सुबह 9:30 बजे विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
दूसरा टेस्ट 29 जनवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह 9:30 बजे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
तीसरा टेस्ट 11 फरवरी 2027 (गुरुवार) सुबह 9:00 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
चौथा टेस्ट 19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह 9:30 बजे जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
पांचवां टेस्ट 27 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह 9:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

यह भी पढ़ें: एशियन लीजेंड लीग के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रायडू-धवन-यूसुफ पठान समेत कई दिग्गज शामिल

Tagged:

team india australia cricket team New Zealand cricket team India tour of sri lanka India Tour of New Zealand 2026 IND vs AUS Test Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com