संन्यास के बाद KKR की कप्तानी से भी हाथ धोएंगे अजिंक्य रहाणे, अब ये खिलाड़ी टीम का नया कप्तान
Table of Contents
KKR Captaincy: दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय को लेकर संभावना थी कि वो अभी एक-दो साल और खेल सकते हैं लेकिन उन्होंने अचानक से अपने क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया।
अजिंक्य रहाणे के संन्यास लेने से कोलकाता नाइट राइडर्स को भी झटका लगा है और उसे IPL 2027 के लिए नया कप्तान खोजना होगा।
KKR की कप्तानी में रहाणे के संन्यास से होगा बदलाव

अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट की घोषणा में साफ़ कहा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से भी संन्यास ले रहे हैं। इसी वजह से IPL 2027 में रहाणे नहीं नजर आएंगे। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी झटके वाली खबर है, क्योंकि रहाणे ही दो सीजन से टीम की कमान संभाल रहे थे।
हालांकि, उनकी कप्तानी में KKR का प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन एक लीडर के रूप में उनके अंदर युवा और सीनियर दोनों ही तरह के खिलाड़ियों को संभालने की काबिलियत थी।
इस खिलाड़ी को KKR बना सकती है अपना नया कप्तान
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने अपना नया कप्तान चुनने की समस्या आ गई है। हालांकि, इसके लिए रेस में सबसे आगे बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह नजर आ रहे हैं। कई सीजन से रिंकू केकेआर के साथ हैं और उन्हें पिछले सीजन टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि कोलकाता नाइट अपने नए कप्तान के रूप में रिंकू को चुन सकती है।
रिंकू सिंह केकेआर के साथ 2018 से हैं। शुरूआती कुछ सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन 2023 से वो अहम खिलाड़ी बनकर उभरे और अपनी टीम के लिए लगभग सभी मैचों में खेलते नजर आए। उन्होंने अभी तक 73 मैच खेले हैं और 145.96 की स्ट्राइक रेट से 1394 रन बनाए हैं।
कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन भी दावेदार
अगर केकेआर ने लीडरशिपप के लिए रिंकू सिंह पर भरोसा नहीं दिखाया तो फिर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी सुनील नरेन भी दावेदार हो सकते हैं। ग्रीन ने पिछले सीजन ही KKR को ज्वाइन किया है। डेब्यू सीजन में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतिरिक्त जिम्मेदार आने पर बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।
कैमरन ग्रीन के अलावा KKR के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुनील नरेन को भी कप्तानी की रेस से बाहर नहीं किया जा सकता है। नरेन के पास केकेआर की टीमों को अन्य लीग में लीड करने का भी अनुभव है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले पाकिस्तान के साथ टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला