श्रीलंका दौरे से पहले पाकिस्तान के साथ टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

Published - 30 Jul 2026, 03:06 PM | Updated - 30 Jul 2026, 03:41 PM

India vs Pakistan

India vs Pakistan: जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, तो दुनिया भर की नजरें इनके मुकाबले पर होती हैं। इन दोनों ही टीमों के बीच राइवलरी काफी ज्यादा है। बॉर्डर पर जंग और आपसी तालमेल खराब होने के बाद से तो स्पर्धा ज्यादा ही बढ़ गई है।

अब भारत (India) और पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। आमतौर पर इनके बीच टक्कर तभी होती है, जब कोई एक से ज्यादा देशों वाला टूर्नामेंट खेला जाता है। अब ऐसा ही फिर से होने जा रहा है। इसी वजह से फैंस को टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे से पहले IND vs PAK मैच देखने का मौका मिलेगा।

इस टूर्नामेंट में India की टीम का पाकिस्तान से होगा सामना

India Vs Pakistan 1

वैसे तो एशिया कप और ICC टूर्नामेंट में ही इन दोनों के बीच ही मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि, आजकल संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की भी अलग-अलग टी20 लीग का आयोजन हो रहा है। इस दौरान भी भारत (India) और पाकिस्तान की टीमों को टकराव होता है।

ऐसा ही एक और टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारत (India) और पाकिस्तान के बीच भी टक्कर होगी। यह टूर्नामेंट एशियन लेजेंड्स लीग टी20 है।

30 जुलाई से एशियन लेजेंड्स लीग टी20 के दूसरे सीजन का हो रहा आगाज

एशियन लेजेंड्स लीग का दूसरा एडिशन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले जाम्बिया की राजधानी लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए जाएंगे। दूसरे सीजन का फाइनल मैच 10 अगस्त, 2026 को होगा। इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके नाम इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकन लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स, एशियन स्टार्स, पाकिस्तान पैंथर्स हैं।

हर एक टीम को अन्य पांच टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना है। इसी वजह से इंडियन रॉयल्स (Indian Royals) की टक्कर भी पाकिस्तान पैंथर्स से होगी। दोनों ही टीमों में ज्यादातर वो खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

एशियन लेजेंड्स लीग के दूसरे सीजन में इंडियन रॉयल्स को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश टाइगर्स से 31 जुलाई, शुक्रवार को खेलना है। वहीं, अपने दूसरे मैच में इंडियन टीम का सामना पाकिस्तान पैंथर्स से होगा। यह मुकाबला 2 अगस्त, रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे से खेला जाएगा। यह मैच काफी धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है।

एशियन लेजेंड्स लीग 2026 के लिए इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड

इंडियन रॉयल्स: यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, ऋषि धवन, सरुल कंवर, शहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, ईश्वर पांडे, असद पठान, सुदीप त्यागी, फरमान अहमद, सुबोध भाटी, राघव धवन

पाकिस्तान पैंथर्स: इमरान नज़ीर, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज़, कामरान अकमल, उमर अकमल (विकेटकीपर), हसन रज़ा, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, ज़ुल्फिकार बाबर, मोहम्मद इरफान, राहत अली, यासिर शाह, राना नईम अनवर, यासिर भट, मोहम्मद इमरान जूनियर

यह भी पढ़ें: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, इस टूर्नामेंट के लिए बने टीम के उपकप्तान

Tagged:

Asian Legends League Indian Royals Pakistan Panthers
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com