अफगानिस्तान और श्रीलंका खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान फाइनल, Rishabh Pant का कटा पत्ता
Table of Contents
Team India : आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस टेस्ट क्रिकेट पर रहने वाला है। जून महीने में टीम इंडिया (Team India) अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलकर अपने नए अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इस बीच आगामी टेस्ट मुकाबलों को लेकर चयनकर्ताओं की तैयारियां तेज हो गई हैं और कप्तान-उपकप्तान को लेकर भी तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है।
वहीं टीम चयन से जुड़ी खबरों के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को उपकप्तान बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं कौन हो सकता है उपकप्तान ?
शुभमन गिल होंगे Team India के कप्तान
अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है।
पिछले कुछ समय में गिल ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी प्रभावित किया है, जिसके चलते चयनकर्ता लगातार उन पर भरोसा दिखा रहे हैं। युवा खिलाड़ी होने के बावजूद उन्होंने दबाव के समय टीम को अच्छी तरह संभालने की क्षमता दिखाई है।
पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले भी शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम (Team India) की कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम ने 2-0 से सीरीज जीतने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी गिल को कप्तानी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
ऋषभ पंत का उपकप्तानी से कटेगा पत्ता
टेस्ट में ऋषभ पंत की उपकप्तानी पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय में उनकी कप्तानी का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शुभमन गिल के बाहर होने के बाद पंत ने टीम इंडिया (Team India) की कमान संभाली थी, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत को घरेलू मैदान पर 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
वहीं आईपीएल 2026 में भी पंत की कप्तानी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। उनकी अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की, जबकि 8 मुकाबलों में हार झेली।
खराब प्रदर्शन के चलते टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। ऐसे में चयनकर्ता उपकप्तानी के लिए नए चेहरे पर भरोसा जता सकते हैं।
केएल राहुल बन सकते हैं उपकप्तान
केएल राहुल को आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया (Team India) का नया उपकप्तान बनाया जा सकता है। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह पहले भी भारतीय टीम की टेस्ट और वनडे टीम की कमान संभाल चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में राहुल ने अब तक 3 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें भारत ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा।
उनका जीत प्रतिशत 66.66 रहा है। ऐसे में उनके अनुभव और रिकॉर्ड को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
कब होगी अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज
आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम (Team India) 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। हालांकि यह मुकाबला WTC का हिस्सा नहीं होगा, इसलिए इसका अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसके बाद अगस्त में भारत श्रीलंका दौरे पर जाएगा, जहां 15 से 27 अगस्त के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज WTC का हिस्सा होगी और टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है।
फिलहाल भारत (Team India) WTC अंक तालिका में 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 52 अंकों तथा 48.15 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें: Ishan Kishan ने जीत के बाद CSK फैंस को चिढ़ाया, सभी मर्यादा लांघते हुए बोले 'चलो निकलो यहां से…’