RCB का पहला क्वालीफायर हुआ पक्का! इस टीम से भिड़ सकती, जानें किस डेट को कब और कहाँ खेलेगी वो महामुकाबला
Table of Contents
RCB : आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नज़र आ रही है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल कर लिया है।
कल दोपहर धर्मशाला में खेले गए मुक़ाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर अपना प्लेऑफ का टिकट पक्का किया। टीम ने पूरे सीजन में लगातार दमदार खेल दिखाया है और इसी का नतीजा है कि वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। शीर्ष पर रहने के कारण RCB ने अपना क्वालीफायर-1 मुकाबला भी लगभग सुनिश्चित कर लिया है,
जिससे टीम के फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी का सामना किस टीम से होगा? आइए जानते हैं।
पूरे सीजन में शानदार रहा RCB का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मौजूदा चैंपियंस RCB ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित क्रिकेट खेली है। बल्लेबाजी विभाग से लेकर गेंदबाजी तक टीम ने कई मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान और टीम प्रबंधन की रणनीतियां भी सफल साबित हुईं, जिसकी वजह से टीम लगातार जीत दर्ज करने में सफल रही।
अगर RCB के इस सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 मैचों में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है। टीम के खाते में 18 अंक हैं, जबकि उसका नेट रन रेट +1.065 है, जो उसे अंक तालिका में मजबूत स्थिति प्रदान कर रहा है।
अब RCB का लीग स्टेज में आखिरी मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो उसके 20 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी।
कब और कहां खेला जाएगा क्वालीफायर-1 मुकाबला
RCB का क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई 2026 को खेला जा सकता है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होने की संभावना है। मैच का आयोजन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में किया जाएगा।
धर्मशाला का मैदान अपनी खूबसूरती और तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां खेला जाने वाला मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। दोनों टीमों के बीच दबाव और प्रदर्शन की कड़ी परीक्षा देखने को मिल सकती है।
गुजरात टाइटंस या सनराइजर्स हैदराबाद बन सकती है चुनौती
मौजूदा पॉइंट्स टेबल के हिसाब से आरसीबी का क्वालीफायर-1 मुकाबला सबसे ज्यादा गुजरात टाइटन्स या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने की संभावना है। गुजरात टाइटन्स 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंकों के साथ टॉप-2 की रेस में बनी हुई है।
हालांकि पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी दूसरे स्थान के दावेदार हैं। पंजाब के 13 अंक हैं, जबकि सीएसके और राजस्थान के खाते में 12-12 अंक मौजूद हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए गुजरात और एसआरएच की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही है।
फाइनल का टिकट हासिल करने का रहेगा मौका
क्वालीफायर-1 का महत्व काफी बड़ा होता है क्योंकि इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाती है। वहीं हारने वाली टीम के पास भी एक अतिरिक्त मौका रहता है। हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के खिलाफ खेलती है और वहां जीतकर फाइनल में जगह बना सकती है।
यही वजह है कि मौजूदा चैंपियंस आरसीबी इस मुकाबले में पूरी ताकत के साथ उतरना चाहेगी। टीम के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि सीधे फाइनल में पहुंचने का सुनहरा अवसर होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के सामने किस टीम की चुनौती होगी।
Tagged:
RCB cricket news IPL 2026 IPL 2026 Qualifier 1