श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम आई सामने, गिल(कप्तान), केएल, पंत, जायसवाल, बुमराह...

Published - 19 May 2026, 11:25 AM | Updated - 19 May 2026, 11:28 AM

Team India

Team India: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच दो टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जाएगी. यह श्रृंखला कथित रूप से 15 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त तक चल सकती है. इस सीरीज के लिए फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है, क्योंकि संभावना है कि इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

वहीं, श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां पर टीम अपने नए खिलाड़ियों की क्षमता को परखेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ कैसा हो सकता है टीम इंडिया (Team India) का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड.....

Team India की कप्तानी गिल के हाथों में

Team India

श्रीलंका के खिलाफ कैप्टेंसी भारत (Team India) के नियमित कप्तान शुभमन गिल के हाथों में रहेगी. उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज-विकेटकीपर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मौजूद रहेंगे, जो कि टीम की ताकत को बढ़ाते हैं.

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज को भी मौका दिया जा सकता है. दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं, और आने वाे समय में टीम इंडिया का भविष्य माने जा रहे हैं.

विकेटकीपिंग की भूमिका में ऋषभ पंत को भी खेलने का चांस मिल सकता है. संभावना है कि श्रीलंका के खिलाफ पंत स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं, ध्रुव जुरेल को घरेलू मैचों में प्रदर्शन के आधार पर शामिल किया जा सकता है.

जडेजा, अक्षर और सुंदर को एक साथ मौका

ऑलराउंडर के रूप में दिग्गज खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर टीम में संतुलन देने का काम करेंगे. यह तीनों खिलाड़ी गेंद के साथ उपयोगी बल्लेबाजी से भी टीम में अपना योगदान दे सकते हैं.

खासकर जडेजा का अंतरराष्ट्रीय मैचों में अनुभव और उनकी फील्डिंग टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है. वह श्रीलंका के खिलाफ भारत (Team India) का बड़ा हथियार हैं.

स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों का श्रीलंका पर बरसेगा कहर

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो इसमें स्पिन और तेज गेंदबाजों का तड़का होगा. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिर्स श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में संकटमोटन बन सकते हैं.

वहीं, टीम इंडिया (Team India) की तेज गेंदबाजी का जिम्मा आकिब नबी, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के कंधों पर रहेगा. यह तीनों बॉलर अपनी सटीक लाइन लेंथ से दुश्मन टीम के बल्लेबाजों पर दबाव डाल सकते हैं.

लिहाजा, BCCI इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवाओं को भी मौका देने के मूड में हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि मैनजमेंट फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत टेस्ट टीम तैयार करना चाहता है.

RCB का पहला क्वालीफायर हुआ पक्का! इस टीम से भिड़ सकती, जानें किस डेट को कब और कहाँ खेलेगी वो महामुकाबला

टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड बनाम श्रीलंका

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आकिब नबी, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

MI vs KKR Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुंबई बनाम कोलकाता मैच? जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव

Tagged:

team india Shubhman Gill IND vs SL
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2843 रन

विराट कोहली (उनकी कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दर्ज की और उनका जीत प्रतिशत 58.82 रहा है)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com