MI vs KKR Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुंबई बनाम कोलकाता मैच? जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
Published - 19 May 2026, 08:55 AM
Table of Contents
MI vs KKR Live Streaming: आईपीएल 2026 में 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. फैंस को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. हालांकि, MI पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. जबकि, केकेआर अब भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं.
ऐसे में मुंबई KKR की राह जरूर मुश्किल कर सकती है. चलिए तो जान लेते हैं कि मुंबई बनाम कोलकाता (MI vs KKR Live Streaming) मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव.
MI vs KKR Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 20 मई बुधवार 2026 को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त कोलकाता के इडन गार्डन में होगी. फिलहाल, KKR 11 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. लेकिन वह अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
हालांकि, KKR को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे. वहीं, MI पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है. लेकिन वह यह मैच जीतकर केकेआर की मुश्किल बढ़ा सकती है. इसलिए KKR को अपनी सही रणनीति और तकनीक के साथ यह मैच हर हाल में जीतना होगा.
किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR Live Streaming) का मुकाबला आप स्टार सपोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं. भारत में आईपीएल 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण (TV Telecast) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर उपलब्ध है. खास बात यह की आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी कमेंट्री का मजा ले सकते हैं.
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने विभिन्न चैनलों पर अंग्रेजी, हिंदी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में मैचों का लाइव टेलीकास्ट कर रहा है. हालांकि, मैच देखने से पहले अपने टीवी ऑपरेटर के साथ स्टार स्पोर्ट्स पैक एक्टिवेट करवा लें.
MI vs KKR Live Streaming: इस ऐप पर देखें लाइव मैच
स्टार सपोर्ट्स के अलावा आईपीएल 2026 के सभी लाइव मैच भारत में विशेष रूप से JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इस ऐप पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा.
इसके लिए आपको प्लेस्टोर से अपने डिवाइस पर JioHotstar ऐप डाउनलोड करना होगा. फिर नंबर से लॉग इन करने के बाद सपोर्ट्स सेक्शन में जानकर लाइव मैच पर क्लिक करें.
यदि आपके पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो मैच देखने के लिए आपको उपयुक्त प्लान या मोबाइल पास से रिचार्ज करना होगा. जिसकी कीमत अलग-अलग है. सबसे सस्ता प्लान 79 रूपये में भी उपलब्ध है.
BCCI का मास्टरप्लान तैयार, शुरू करने जा रहा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब और कैसे होगा आयोजन
Tagged:
Mumbai Indians Kolkata Knight Riders IPL 2026 Indian Premier League 2026 MI vs KKR Live Streamingऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर