IPL 2026 Orange Cap: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलकर Heinrich Klaasen ऑरेंज कैप के टॉप पर, जाने कौन कितना आगे
Published - 19 May 2026, 02:42 AM | Updated - 19 May 2026, 02:50 AM
Heinrich Klaasen: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को मिलने वाली ऑरेंज कैप की रेस हर गुजरते मैच के साथ बेहद दिलचस्प होती जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए बड़े मुकाबले में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) का बल्ला जमकर गरजा है।
इस मैच में अपनी टीम के लिए कमाल की पारी खेलने के बाद क्लासेन ने सीधे पहले पायदान पर छलांग लगा दी है। उन्होंने इस सीजन में अब तक मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया है और कई दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए इस चमचमाती कैप को अपने सिर पर सजा लिया है।
Heinrich Klaasen ऑरेंज कैप में निकले सबसे आगे

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को मजबूती देने वाले हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। सीएसके के खिलाफ मुकाबले के बाद अब उनके आंकड़े वाकई देखने लायक हैं।
क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 13 मैच खेले हैं और इन सभी 13 पारियों में मैदान पर उतरकर 555 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.90 का रहा है।
मुश्किल समय में आकर मैच का पासा पलटने की उनकी काबिलियत ने ही आज उन्हें टूर्नामेंट का नंबर-1 रनवीर बना दिया है। अब फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल से कांटे की टक्कर
भले ही हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) इस समय पहले स्थान पर काबिज हों, लेकिन उन्हें नीचे मौजूद बल्लेबाजों से बहुत कड़ी चुनौती मिल रही है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन का नाम है, जिन्होंने 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं।
सुदर्शन का स्ट्राइक रेट 157.83 का है और वह क्लासेन से महज 1 रन पीछे हैं। वहीं तीसरे पायदान पर गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने सिर्फ 12 मैचों में 160.47 के शानदार स्ट्राइक रेट से 552 रन ठोक दिए हैं। गिल और सुदर्शन की यह जोड़ी क्लासेन के लिए बड़ा खतरा है।
विराट कोहली और केएल राहुल भी नहीं हैं पीछे
ऑरेंज कैप की इस रेस में केवल युवा ही नहीं, बल्कि सीनियर खिलाड़ी भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 मैचों में 164.74 के कड़क स्ट्राइक रेट के साथ 542 रन बनाकर चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
बाद पांचवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नाम आता है। राहुल ने 13 मुकाबलों में 171.94 के बेहद आक्रामक स्ट्राइक रेट से 533 रन अपने खाते में जोड़े हैं।
टॉप-5 बल्लेबाजों के बीच रनों का फासला इतना कम है कि आने वाले हर मैच के साथ यह गद्दी बदल सकती है। हालांकि अभी प्लेऑफ में इसकी रेस और भी दिलचस्प होने वाला है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर