CSK vs SRH: सनराज़र्स हैदराबाद ने चेपॉक में सीएसके को 5 विकेट से हराकर लाखों फैंस के आँखों में आंसू लाया, चेहरे पर गम दिखा

Published - 19 May 2026, 12:23 AM | Updated - 19 May 2026, 12:33 AM

CSK Vs SRH

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके ही घर एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही चेन्नई के प्लेऑफ में पहुँचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है,

जिससे चेपॉक स्टेडियम में मौजूद लाखों फैंस की आँखों में आंसू आ गए। हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाते हुए 181 रनों का लक्ष्य 19 ओवरों में ही हासिल कर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया।

CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी पर पैट कमिंस भारी

CSK VS SRH

CSK vs SRH मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही लेकिन विकेट गिरने की वजह से मुश्किल हो गया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में केवल 15 रन बनाकर संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेलकर रन गति को बढ़ाने की कोशिश की।

मध्यक्रम में डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन और कार्तिक शर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत सीएसके ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में बेहतरीन कप्तानी और गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 28 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें गायकवाड़ और सैमसन जैसे बड़े विकेट शामिल थे।

इसके अलावा ईशान मलिंगा ने भी बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 26 रन देकर 1 विकेट लिया, जिसके कारण सीएसके आखिरी ओवरों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। इस मुकाबले में गेम चेंजर गेंदबाजी साकिब हुसैन की रही जिन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

IPL के बीच आई बड़ी खुशखबरी, टूर्नामेंट में शामिल होगी एक और नई टीम, Preity Zinta बनेंगी दूसरी फ्रेंचाइजी की भी ओनर

CSK vs SRH: ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का तूफानी पारी

CSK vs SRH के इस मुकाबले में 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और उनके स्टार ओपनर ट्रैविस हेड सिर्फ 6 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बन गए। लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मैदान पर आते ही तहलका मचा दिया।

ईशान किशन ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए महज 47 गेंदों में 7 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से शानदार 70 रन बनाए। ईशान किशन का बखूबी साथ निभाया विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने, जिन्होंने मध्यक्रम में आकर सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

क्लासेन ने सिर्फ 26 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 47 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 75 रनों की बेहतरीन साझेदारी ने चेन्नई को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।

अंत में स्मरण रामचंद्रन ने चौका लगाकर 19वें ओवर में CSK vs SRH के महत्तवपूर्ण मुकाबले में टीम को जीत दिला दी। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने दो विकेट लिए।

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज में Mohammad Shami की वापसी! कोच गंभीर से हुई सुलाह, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

चेपॉक में टूटा फैंस का दिल

चेपॉक के मैदान पर CSK vs SRH मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की यह हार उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। इस मुकाबले को देखने के लिए दिग्गज एमएस धोनी भी मैदान पर मौजूद थे, हालांकि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

सीएसके की इस हार के बाद स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया और फैंस बेहद भावुक नजर आए। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंकों के साथ आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम बन गई है,

जबकि गुजरात टाइटंस भी नॉकआउट में पहुंच चुकी है। वहीं, पांच बार की चैंपियन चेन्नई अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब पूरी तरह से दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर हो चुकी हैं।

Tagged:

ISHAN KISHAN heinrich klaasen CSK vs SRH IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड

सचिन तेंदुलकर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com