SCO vs USA Today Match Prediction, Match 108- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और एक्सपर्ट एनालिसिस

Published - 19 May 2026, 12:51 PM

SCO vs USA Today Match Prediction
SCO vs USA 2026

SCO vs USA Today Match Prediction: CWC लीग-2 2023-27 के मैच-108 में टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेला जाएगा। स्कॉटलैंड टीम को पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वह 16 मैच जीतकर 38 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।

दूसरी तरफ यूएसए टीम को भी नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है। यूएसए टीम 18 मैच जीतकर 36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यह दोनों टीमें टूर्नामेंट में चौथी बार आमने-सामने होगी पिछले 3 मैचों में स्कॉटलैंड टीम विजेता रही है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SCO vs USA Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (SCO vs USA Match Details)

मैचस्कॉटलैंड (SCO) बनाम यूएसए (USA)
स्टेडियमत्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर
मैच की तारीख20 मई 2026 (09:15 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SCO vs USA Head-to-Head)

  • कुल मैच: 9

  • स्कॉटलैंड (SCO) ने जीते: 6

  • यूएसए (USA) ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (SCO vs USA Recent Form)

स्कॉटलैंड (SCO): L, W, W, L, L

यूएसए (USA): L, L, L, L, W

हालिया फॉर्म को देखते हुए SCO vs USA Today Match Prediction में SCO को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (SCO vs USA Pitch Report- त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड)

SCO vs USA मैच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 42 मैच खेले गए हैं जिसमें पिच संतुलित नजर आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर SCO vs USA Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिच के मुख्य आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 60%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत40%
पहली पारी का औसत स्कोर 218
दूसरी पारी का औसत स्कोर198
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (64%)

टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है।

SCO vs USA Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर यूएसए (USA) पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 225–250

  • मैच परिणाम: स्कॉटलैंड (SCO) की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर स्कॉटलैंड (SCO) पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250–280

  • मैच परिणाम: स्कॉटलैंड (SCO) की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SCO vs USA Playing XI Today):

स्कॉटलैंड (SCO) प्लेइंग-XI:

जॉर्ज मुनसे, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल इंग्लिश, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओली जोन्स, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी

यूएसए (USA) प्लेइंग-XI:

स्मित पटेल (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला (कप्तान), शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, नस्तुष केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SCO vs USA Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • ब्रैंडन मैकमुलेन ने पिछले मैच में 73 रन की पारी खेली है। ये स्कॉटलैंड टीम के प्रमुख ऑल राउंडर है, इन्होंने 25 पारियों में 39.96 की औसत से 919 रन बनाए हैं और 38 विकेट भी लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

  • मिलिंद कुमार यूएसए टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 61.65 की औसत से 1048 रन बनाए हैं। इस मैच में अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • ब्रैड करी स्कॉटलैंड टीम के बाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। यह अभी तक स्कॉटलैंड टीम की तरफ से 37 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • सौरभ नेत्रवलकर यूएसए (USA) टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं इन्होंने टूर्नामेंट में 21 मैचों में 37 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

SCO vs USA Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

स्कॉटलैंड टीम ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह पहले स्थान पर है। ब्रैंडन मैकमुलेन बल्ले और गेंद के साथ शानदार फार्म में चल रहे हैं। इस मैच में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए स्कॉटलैंड टीम आगे नजर आ रही है।

स्कॉटलैंड (SCO) के जीतने की संभावना: 60%

यूएसए (USA) के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़े: SCO vs USA Today Match Prediction, Match 105- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और एक्सपर्ट एनालिसिस

CWC लीग-2 2023-27: दोनों टीमों का पूरा Squad

स्कॉटलैंड (SCO) Squad

एंड्रयू उमीद, जॉर्ज मुनसे, रिची बेरिंगटन (कप्तान), ब्रैंडन मैकमुलेन, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, चार्ली टियर, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी, क्रिस्टोफर सोल, हमजा ताहिर, मार्क वॉट, सफ्यान शरीफ, स्कॉट करी, गेविन मेन, चार्ली कैसेल, माइकल इंग्लिश, जैक जार्विस, जैस्पर डेविडसन, माइकल जोन्स, क्रिस्टोफर सोल, फिनले मैकक्रीथ, क्रिस्टोफर मैकब्राइड, ओलिवर डेविडसन, मैकेंजी जोन्स, लियाम नेलर, टॉम ब्रूस, जोश डेवी

यूएसए (USA) Squad

एरॉन जोन्स, मोनंक पटेल (कप्तान), जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, रुशिल उगरकर, नस्तुष केंजीगे, मिलिंद कुमार, स्मित पटेल, शायन जहांगीर, जुआनॉय ड्रिसडेल, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, यासिर मोहम्मद, सैतेजा मुक्कमल्ला, शुभम रंजने, एंड्रीज गौस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

SCO vs USA Today Match Prediction Scotland vs USA SCO vs USA SCO vs USA Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

SCO vs USA मैच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com