MI vs KKR, PITCH REPORT: इडन गार्डन की पिच क्या असर दिखाएगी? गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका
Published - 19 May 2026, 08:38 AM | Updated - 19 May 2026, 09:31 AM
Table of Contents
MI vs KKR: आईपीएल 2026 में 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 20 मई बुधवार 2026 कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी. मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. वहीं, KKR अंक तालिका में 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है. जिस कारण अभी तक वह प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
हालांकि, कोलकाता को अभी अपने बचे हुए दो मैच जीतने होंगे, जो कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. लेकिन रणनीति के साथ केकेआर को ईडन गार्डन की पिच पर भी निर्भर रहना होगा. चलिए तो मैच से पहले जान लेते हैं पिच का मिजाज.
MI vs KKR: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका?

कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती है. यहां की पिच बैटर्स के लिए बैटिंग-फ्रेंडली है. स्टेडियम की पिच सपाट है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे बाउंस के साथ आती है. तेज आउटफील्ड व छोटी बाउंड्री के कारण चौके-छक्के लगाना आसान होता है। इसलिए अक्सर यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
हालांकि, शुरूआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है. इसके अलावा जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो स्पिनर्स भी कहर ढा सकते हैं. लेकिन एक बार बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाए तो अच्छे शॉट्स खेल सकते हैं.
BCCI का मास्टरप्लान तैयार, शुरू करने जा रहा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब और कैसे होगा आयोजन
IPL मैचों में कोलकाता के इडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
कुल मैच- 105
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 44
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 59
ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 165.36
सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders
सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 49 (Royal Challengers Bengaluru) v 23/04/2017 v Kolkata Knight Riders
सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders
हर विकेट पर एवरेज रन- 28.13
हर ओवर पर एवरेज रन- 8.60
MI vs KKR: किस की होगी जीत?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) का मुकाबला काफी हद तक टॉस पर निर्भर करता है. क्योंकि ओस के कारण दूसरी पारी में रन चेज करना आसान हो जाता है. इसलिए टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी का चयन कर सकता है.
ईडन गार्डन में अभी तक कुल मैच- 105 मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या- 44 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए 59 हैं. वहीं, इस ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 165.36 है.
यह KKR का होम मैदान है. ऐसे में टीम के सभी खिलाड़ी कोने-कोन से अच्छे से वाकिफ है. जो कि उन्हें MI के खिलाफ जीत दिलाने में काफी हद तक काम कर सकता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर