इन 3 खिलाड़ियों की फिटनेस पर चर्चा करेंगे भारतीय चयनकर्ता, फिट होंगे तभी मिलेगी अफगानिस्तान सीरीज में एंट्री
Table of Contents
Afghanistan : आईपीएल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इस टूर्नामेंट का समापन 31 मई को होगा। आईपीएल खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज़ होगा, जहां भारतीय टीम अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
इसके बाद टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 जून से होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन आज किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ता अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस पर चर्चा करेंगे। यदि वे पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर ये तीन खिलाड़ी कौन हैं।
जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम या खेलेंगे Afghanistan के खिलाफ टेस्ट?
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल उनकी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हो सकता है। लगातार क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में बुमराह का नाम शामिल है और उनकी फिटनेस को देखते हुए टीम प्रबंधन कोई जोखिम लेने के पक्ष में नहीं दिख रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ता अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बुमराह की स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।
अगर वह पूरी तरह फिट पाए जाते हैं और मेडिकल टीम उन्हें खेलने की अनुमति देती है, तो उन्हें इस मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिए जाने की संभावना भी बनी हुई है।
रोहित शर्मा की फिटनेस पर बना हुआ है सस्पेंस
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह कुछ मुकाबलों से बाहर रहे थे और वापसी के बाद भी कुछ मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका निभाते नजर आए हैं।
ऐसे में पूरे 50 ओवर तक फील्डिंग करने की उनकी फिटनेस को लेकर चयनकर्ताओं के बीच चर्चा हो सकती है। यदि मेडिकल टीम उन्हें पूरी तरह फिट घोषित करती है, तभी उन्हें वनडे सीरीज के लिए अंतिम टीम में जगह मिल सकती है।
रोहित शर्मा ने पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था।
इन तीनों टीमों के खिलाफ खेले गए कुल 9 मैचों में रोहित का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने 409 रन बनाए, जबकि इस दौरान उनका औसत 45.44 का रहा। इसके अलावा उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक भी अपने नाम किया। लगातार अच्छी बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर बना हुआ है बड़ा सवाल
हार्दिक पांड्या की फिटनेस फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है। आईपीएल 2026 के दौरान पीठ से जुड़ी समस्या के कारण वह मुंबई इंडियंस के कुछ मुकाबलों से बाहर भी रहे हैं।
हालांकि उन्हें अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के संभावित भारतीय टीम में शामिल किए जाने की चर्चा है, लेकिन उनकी पूरी फिटनेस और उपलब्धता को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।
एक ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक की भूमिका सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी उनका योगदान काफी अहम होता है।
ऐसे में चयनकर्ता उनकी फिटनेस रिपोर्ट और वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास नजर रख सकते हैं। यदि वह गेंदबाजी और फील्डिंग के लिए पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तभी अंतिम टीम में उन्हें शामिल किए जाने पर फैसला लिया जा सकता है।
Three important fitness reports that national selectors will discuss during meeting in Guwahati.
— Kushan Sarkar (@kushansarkar) May 18, 2026
1. If Jasprit Bumrah can play Test match or will be fully rested.
2. Is Rohit Sharma completely fit to field 50 overs.
3. Has Hardik Pandya's back healed completely to bowl and…
जून में होगी भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीरीज
अफ़गानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टीम इंडिया एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।
इसके बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों ही मुकाबले दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे।
ये भी पढ़ें: Punjab Kings के क्वालीफिकेशन का पूरा मैथ्स समझिए! अभी भी आसान है राह, अच्छे NRR की भी नहीं जरुरत