Ishan Kishan ने जीत के बाद CSK फैंस को चिढ़ाया, सभी मर्यादा लांघते हुए बोले 'चलो निकलो यहां से…’
Published - 19 May 2026, 12:25 PM | Updated - 19 May 2026, 01:08 PM
Ishan Kishan: आईपीएल 2026 का 63वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी से SRH ने 5 विकेट से CSK को हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है. मुकाबले के हीरो रहे ईशान किशन, जिन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 148.93 के स्ट्राइक रेट से 70 रनों की तूफानी पारी खेली.
उनकी इस ऑइकनिक इनिंग के लिए प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के खिताब से भी नवाजा गया. हालांकि, सीएसके के खिलाफ बड़ी जीत के बाद ईशान किशन ऐसा कुछ कर बैठे जो कि बेहद शर्मनाक था.
Ishan Kishan ने CSK फैंस का उड़ाया मजाक
This was brutal af from Ishan 😭
— SlayerVK18 (@RazzShashi18xD) May 18, 2026
Telling CSK fans to leave the stadium, telling we kicked you out of playoffs 😭😭#CSKvsSRH pic.twitter.com/ZsAJ8byRjm
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चैपॉक स्टेडियम में सारी मर्यादओं को लांघ दिया. उन्होंने दर्शकों की ओर मुंह कर के सिटी बजाई. इसके बाद SRH बैटर ने हाथ से घर बनाया और दर्शकों की ओर देखकर मैदान से जाने का इशारा किया.
उन्हें देखकर लग रहा था कि वह CSK फैंस को वहां से जाने के लिए कह रहे हो. वहीं, इस पूरे मामले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यूजर्स का कहना है कि ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का मजाक उड़ाया है. हालांकि, कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने ईशान का बचाव भी किया है. उनका कहना है यह बस एक सेलिब्रेशन का तरीका था.
CSK vs SRH मैच का हाल
बता दें कि चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI ने सिर्फ 19 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना जीत दर्ज की. CSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली.
आईपीएल 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन
ईशान किशन (Ishan Kishan) के ऑल ओवर सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 37.69 की औसत और 179.49 के स्ट्राइक रेट से 490 रन बनाए हैं.
इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी भी निकली. साथ ही ईशान किशन ने 49 चौके और 26 छक्के भी जमाए.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर