MI Playing XI: सूर्या-हार्दिक की एंट्री! तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की प्लेइंग-11 फाइनल
Published - 19 May 2026, 10:44 AM | Updated - 19 May 2026, 10:45 AM
Table of Contents
MI Playing XI: मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइडर्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों की भिड़त 20 मई बुधवार 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी. जिसके लिए MI ने अपनी खतरनाक प्लेइंग XI उतारने का विचार किया है. हालांकि, मुंबई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर चुकी है. लेकिन जाते-जाते KKR को जख्म जरूर दे सकती है.
वहीं, इस मकाबले के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है. दोनों सीनियर खिलाड़ियों की वजह से 2 प्लेयर्स का पत्ता भी कट सकता है. चलिए तो एक नजर डाल लेते हैं मुंबई की एकदाश (MI Playing XI) पर.....
MI Playing XI: सूर्या-हार्दिक की एंट्री! तो ये 2 खिलाड़ी बाहर

कप्तान हार्दिक पांड्या जहां पिछले 2 मुकाबलों से चोट के चलते बाहर चल रहे थे. वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी पंजाब के खिलाफ पिछला मुकाबला मिस किया था. हालांकि इस मुकाबले में दोनों ही स्टार खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है.
कप्तान हार्दिक को जहां राज अंगद बाबा की जगह शामिल किया जा सकता है. वहीं रघु शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो सकती है.
गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बनाने के लिए शेरफोन रदरफोर्ड की जगह इम्पैक्ट प्लेयर में हमें अल्लाह गजनफर देखने को मिल सकते हैं. रदरफोर्ड पिछले मुकाबले में 22 बॉल पर सिर्फ 21 रन बना पाए थे, ऐसे में हार्दिक-सूर्या की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी को बाहर कर अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत कर सकती है.
MI Playing XI: कैसा है ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर?
कोलकाता के खिलाफ मुंबई (MI Playing XI) की ओर से ओपनिंग करने के लिए रयान रिकेल्टन रोहित शर्मा उतरेंगे. दोनों ही खिलाड़ी अपने अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी के बलबूते MI को मजबूत शुरूआत दिला सकते हैं.
तीसरे नंबर पर नमन धीर और चौथे पर कमबैक कर रहे सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभालेंगे. अगर दोनों ही बल्लेबाज थोड़ा समय क्रिज पर टीका ले तो बड़ी पारी खेल सकते हैं.
वहीं, मिडिल आर्डर में पांचवें स्थान पर तिलक वर्मा खड़े रहेंगे. उन्होंने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी. एक बार फिर से उनसे तूफानी बैटिंग की उम्मीद है.
नीचले क्रम में छठें नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या और सातवें पर विल जैक्स होंगे. हार्दिक बल्ले के साथ गेंद से भी टीम की जीत में योगदान देने में माहिर हैं. हालांकि इस पूरे सीजन में वह खराब फॉर्म के साथ कैप्टेंसी में भी सही फैलने लेने में भी चूके हैं. मगर कैप्टन होने की वजह से प्लेइंग XI में हार्दिक की जगह पक्की है.
MI Playing XI: गेंदबाजी में कौन-कौन?
गेंदबाजी में कोलकाता के खिलाफ (MI Playing XI) शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह होंगे. साथ ही कॉर्बिन बॉश भी विकेट ले सकते हैं. वह नीचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के साथ गेंद से भी विकेट चटका सकते हैं. खासकर डेथ ओवर में. शार्दुल की बात करें तो PBKS के खिलाफ भी वह अकेले गेंदबाज थे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे.
वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में अल्लाह गजनफर को मौका मिल सकता है. कुल मिलाकर MI ने केकेआर के खिलाफ अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया है. लेकिन खतरनाक कॉम्बिनेशन तैयार किया है जो किसी भी टीम को हराने का दम रखती है.
कोलकाता के खिलाफ मुंबई की संभावित प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह गजनफर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर