चेन्नई पिच पर विवाद उठा रहे दिग्गजों को सुनील गावस्कर ने दिया करारा जवाब, फैंस कर रहे तारीफ

Published - 15 Feb 2021, 12:52 PM

सुनील गावस्कर

भारत-इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के बीच सबसे बड़ा विवाद पिच रही है, जिस पर सुनील गावस्कर ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दरअसल पहले मुकाबले से ही चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम का चेपॉक ग्राउंड बहस का विषय बना हुआ है, इस पर अब तक माइकल वॉन से लेकर मार्क वॉ और केविन पीटरसन समेत कई बड़े पूर्व दिग्गज अपनी प्रतिक्रया दे चुके हैं. ऐसे में अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सभी के सवालों को जवाब दिया है.

बाहरी पिचों में इसी तरह गेंदे होती हैं सीम: सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर

पिच को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब पहली बार दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा समय के भारतीय कमेंटेटर गावस्कर ने इस पर बयान दिया है. उन्होंने हाल ही में कॉमेंट्री के दौरान अपने बयान में कहा कि, 'पिच को लेकर लगातार बहस जारी है, वो गैर-जरूरी है. हमने इसी पिच पर रोहित शर्मा को 150 से ज्यादा रन बनाते हउए देखा है. ऐसे में बार-बार पिच पर सवाल खड़े करना सही नहीं है'.

आगे बयान देते हुए सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि,

'कई लोग बार-बार ग्राउंड को लेकर सवाल दाग रहे हैं. जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी सीमिंग पिच देखने को मिलती, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया में हम सिर्फ 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गए थे. क्योंकि वहां गेंद हर वक्त हवा की गति में लहरती है, लेकिन इन फैक्ट के बारे में कभी कोई डिसकस नहीं करता है. हमनें ये देखा है कि, अक्सर सिर्फ भारतीय पिचों के बारे में ही बात होती है, जब गेंद टर्न लेने लगती है, तो इसे खेल के लिए उचित नहीं बताया जाता है.'

डबल स्टैंडर्ड लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए- सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर-पिच

सुनील गावस्कर यहीं नहीं रूके आगे आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि,

'कुछ लोग इस तरह के भी हैं, जो भारत और इंग्लैंड को पसंद नहीं करते और आए दिन, इन दोनों टीमों को लेकर कमेंटबाजी करते रहते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है. इसलिए हमें इस तरह के डबल स्टैंडर्ड लोगों को नजरअंदाज कर देना चाहिए.'

जाहिर सी बात है कि, सुनील गावस्कर के इस बयान से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं, कि उन्होंने अपने हालिया बयान से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गजों की तरफ से आ रही प्रतिक्रिया पर करारा पलटवार कर दिया है.

सुनील गावस्कर के समर्थन में आए भारतीय फैंस

सुनील गावस्कर

दिलचस्प बात तो यह है कि, सुनील गावस्कर की ओर से जारी हुए इस बयान को सुनकर भारतीय फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं, सोशल मीडिया के जरिए इस तरह उनका सपोर्ट कर रहे हैं. जिन्हें ट्वीट में आप देख सकते हैं.

https://twitter.com/Prasad__Rajput/status/1361194552418136066?s=20

https://twitter.com/StanVirat/status/1361165857582321667?s=20

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com